फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vaccination in online updation backward Ghaziabad

टीकाकरण के ऑनलाइन अपडेशन में पिछड़ा गाजियाबाद

Sat, 10 Dec 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
Vaccination in online updation backward Ghaziabad
Online - फोटो : demo pic

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से विकास कार्य समीक्षा में प्रदेश में गाजियाबाद की रैंकिंग नीचे आ सकती है। टीकाकरण के ऑनलाइन अपडेशन में पिछड़ने के साथ ही कई अन्य योजनाएं की गति भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से धीमी है।स्वास्थ्य विभाग को नियमित टीकाकरण का डाटा ऑनलाइन अपडेट करना होता है।

विज्ञापन


ऑनलाइन अपडेशन से शासन टीकाकरण योजना पर निगाह रख सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक महज 14.06 प्रतिशत डाटा ही ऑनलाइन अपडेट किया है जबकि प्रदेश में महज  29.11 प्रतिशत डाटा ही अपडेट किया गया है। इस वजह से विकास कार्य समीक्षा में गाजियाबाद की रैंकिंग गिर सकती है। फिलहाल गायिजाबाद तीसरे नंबर पर काबिज है।
विज्ञापन



इतना ही नहीं पीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण भी स्वास्थ्य विभाग ने नहीं किया है। 272 अल्ट्रासाउंड सेंटर में से सिर्फ 132 का ही निरीक्षण हुआ है। 13 केंद्रों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। वित्तीय वर्ष पूरा होने में महज तीन माह ही बचे हैं, जिसका असर विकास कार्य समीक्षा पर पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि स्टाफ की कमी की वजह से ऑनलाइन अपडेशन में दिक्कत आई। फिलहाल, व्यवस्था होने के साथ ही इस महीने से कार्य में तेजी आ गई है। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण गहनता से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed