फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uttar Pradesh State Senior Badminton Championship begins

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh State Senior Badminton Championship begins
गाजियाबाद। योनेक्स-सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन गाजियाबाद में 20 से 24 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ी पुरुष एकल, महिला एकल और पुरुष युगल वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। बुधवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के मुकाबलों में शाहजहांपुर के आयुष पंकज ने मिर्जापुर के प्रांजल खन्ना को 30-26 से, लखनऊ के भूमेश उत्रानी ने प्रयागराज के सौरभ शुक्ला को 30-14 से व आगरा के सौरभ वर्मा ने कानपुर के करण सिंह को 30-10 से पराजित किया। जौनपुर के प्रतीक श्रीवास्तव ने उन्नाव के सोहन साहू को 30-21 से हराया, जबकि श्रावस्ती के रुद्र प्रताप ने मेरठ के हिमांशु भारद्वाज के विरुद्ध 30-28 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग में मथुरा की एशे सिंह ने गाजियाबाद की सुरभि को 30-2 से, नोएडा की श्रुति चौहान ने मेरठ की रुद्राक्षी राणा को 30-17 से व यूपीपी की सिमरन चौधरी ने गाजियाबाद की जुरुषा रावड़ा को 30-16 से हराया। अलीगढ़ की अराध्या कुशवाहा ने वाराणसी की अनुथी जायसवाल को 30-9 से पराजित किया।
विज्ञापन

पुरुष युगल वर्ग में भी राउंड ऑफ 64 के मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न जनपदों की जोड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा की। गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश के सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed