फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   uttar pradesh election 2022 Lokbandhu Party candidate Mahendra dream of becoming MLA is shattered

यूपी चुनाव: लघुशंका में हो गई देरी, टूट गया विधायक बनने का सपना, माननीय से बोले आरओ-दो मिनट लेट हो

Sat, 22 Jan 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jan 2022 10:52 AM IST
सार

पर्चा दाखिल न होने से दुखी लोकबंधु पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र बार-बार यही कह रहे थे कि अचानक शौचालय जाना पड़ा और पर्चा दाखिल नहीं कर पाया। महेंद्र को पार्टी ने एक दिन पहले ही उम्मीदवार बनाया था। 

विज्ञापन
uttar pradesh election 2022 Lokbandhu Party candidate Mahendra dream of becoming MLA is shattered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गाजियाबाद में नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे लोकबंधु पार्टी के महेंद्र का चुनाव लड़ने का सपना अधूरा रह गया। वजह लघुशंका से लौटने में हुई देरी बनी। पर्चा दाखिल न होने से दुखी महेंद्र बार-बार यही कह रहे थे कि अचानक शौचालय जाना पड़ा और पर्चा दाखिल नहीं कर पाया। महेंद्र ने बताया कि पार्टी ने साहिबाबाद सीट से उन पर भरोसा जताया था जो वह कायम नहीं कर सके।
विज्ञापन


महेंद्र ने बताया कि पार्टी ने एक दिन पहले ही उन्हें उम्मीदवार बनाया था। शुक्रवार सुबह वह घर से निकले तो सबसे पहले नामांकन फार्म की औपचारिकता पूरी करने के लिए सीधे तहसील गए। यहां तीन घंटे कागजात को तैयार करने में लग गया। वकील के पास कुछ समय लग गया। 
विज्ञापन


वह करीब 2.55 बजे कलक्ट्रेट में दाखिल हुए। गेट से नामांकन कक्ष तक पहुंचने पर उन्हें लघुशंका लगी। उन्होंने कक्ष में जाने से पहले शौचालय की ओर रुख किया, निवृत्त होकर नामांकन कक्ष तक पहुंचते-पहुंचते तालाबंदी होने लगी। आरओ ने कहा कि दो मिनट लेट हो, पर्चा दाखिल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड इंजीनियर ने दो सीटों से भरा पर्चा
मोदीनगर के पतला निवासी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी से मुरादनगर और मोदीनगर सीट से नामांकन किया। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि समाज सेवा करने के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। 63 वर्षीय वीरेंद्र मानते हैं कि समाज में अभी भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वीरेंद्र कुमार पर एक करोड़ 80 लाख की अचल संपित्त है 50 लाख से अधिक की चल संपत्ति है। आय का स्रोत पेंशन है।

प्रत्याशी अनिल पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

गाजियाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मखवाना पर हत्या के प्रयास एवं दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। इनके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज है। इन पर नौ लाख के जेवर हैं।

एआईएमआईएम प्रत्याशी पर चार मुकदमे
लोनी विधानसभा सीट से अससदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से 47 वर्षीय महताब ने पर्चा भरा है। महताब के ऊपर चार मुकदमे दर्ज हैं। दसवीं पास महताब के पास 12 लाख 67 हजार की चल संपत्ति है। जबकि पत्नी के पास नौ लाख 20 हजार की चल संपत्ति है। क्रेटा कार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed