फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Urban population will be 16 million, 110 will become ward

शहरी आबादी हुई 16 लाख, बनेंगे 110 वार्ड

Fri, 17 Mar 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Urban population will be 16 million, 110 will become ward
आबादी क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम का चुनाव इस बार 2011 की जनगणना के आधार पर होगा। जनगणना के ताजा आंकड़ों में शहर की आबादी 9 लाख से बढ़कर 16.48 लाख हो चुकी है। ऐसे में निकाय चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन होगा। शहर में वार्डों की संख्या 80 से बढ़कर 110 हो जाएगी।

विज्ञापन


नई सरकार के गठन के बाद वार्डों के परिसीमन का काम शुरू होगा, ऐसे में नगर निगम ने अभी से इस पर होम वर्क शुरू कर दिया है।नगर निगम के गठन के वक्त 1995 में शहर में 60 वार्ड थे। वर्ष 2006 में नगर निगम चुनाव 2001 की जनगणना के आधार पर हुआ और परिसीमन में वार्डों की संख्या बढ़कर 80 हो गई।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में नगर निगम चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर होने थे, लेकिन जनसंख्या के सरकारी आंकड़े जारी न हो पाने की वजह से पुराने परिसीमन पर ही चुनाव कराए गए। अब जनगणना के ताजा आंकड़े सरकारी स्तर पर जारी हो चुके हैं, ऐसे में इस बार निकाय चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन का काम नगर निगम के जिम्मे होगा।महापौर अशु वर्मा का कहना है कि नई सरकार के गठन के बाद कभी भी वार्डों के परिसीमन कराने के आदेश आ सकते हैं। इसके लिए होम वर्क करना शुरू कर दिया है। अब हर जोन में आबादी के आंकड़े जुटाए जाने हैं। वार्डों की संख्या 110 तक बढ़ सकती है।

ऐसे तय होंगी वार्डों की संख्या
मानकों के मुताबिक 16 हजार की आबादी पर एक वार्ड बनाया जाता है। ऐसे क्षेत्र जहां नयी कालोनियां बस रही हैं और आबादी तेजी से बढ़ रही है वहां मानक से 10 फीसदी कम और जहां आबादी कम रफ्तार से बढ़ रही है या नहीं बढ़ रही है, वहां 10 फीसदी ज्यादा आबादी वार्ड में शामिल की जा सकती है।

ऐसे में इस बार वार्डों की सबसे ज्यादा संख्या वसुंधरा जोन, सिटी जोन में बढ़ने की उम्मीद है। वसुंधरा जोन के इंदिरापुरम, वैशाली में नई हाउसिंग सोसायटियां बन रही हैं, वहीं सिटी जोन के राजनगर एक्सटेंशन में नई सोसायटियां बनने से आबादी बढ़ रही है।
..
2011 की जनगणना के आंकड़ों में गाजियाबाद शहर
वर्ग                            संख्या         साक्षरता

कुल आबादी         1648643    84.78 फीसदी

महिला                    774036    79.45 फीसदी
पुरुष                        874607    89.54 फीसदी

0 से 6 साल के बच्चों की संख्या
कुल             208853
मेल             113827

फीमेल             95026

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed