{"_id":"6a9f163c6c62911fcb0c3d65","slug":"upsida-ceo-listens-to-entrepreneurs-grievances-issues-directives-for-the-construction-of-roads-and-drains-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23655-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूपीसीडा के सीईओ ने उद्यमियों की सुनी समस्याएं, सड़क-नालियों के निर्माण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूपीसीडा के सीईओ ने उद्यमियों की सुनी समस्याएं, सड़क-नालियों के निर्माण के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में सड़क, नालियों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान होने की उम्मीद जगी है। सोमवार को यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने बीईएल में विकास कार्यों की समीक्षा की। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ट्रांस हिंडन साहिबाबाद के पदाधिकारियों ने उनके समक्ष उद्योगों से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याएं दूर कराई जाएंगी।
उद्यमियों ने औद्योगिक भूखंडों को किरायेनामा पर लिये जा रहे दो प्रतिशत शुल्क को घटाकर पूर्व की तरह 0.5 प्रतिशत करने की मांग की। इससे उद्यमियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा कार सर्विस सेंटर और अन्य औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े संस्थानों को पूर्व की तरह संचालन की अनुमति देने की भी मांग की। यूपीसीडा के सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि जर्जर सड़कों और नालियों के लिए टेंडर हो गया है और जल्द निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
सीएसआर के तहत कचरा प्रबंधन के वाहन मिले
समीक्षा में बैठक के दौरान बीईएल की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर फंड) से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए यूपीसीडा को वाहन उपलब्ध कराए गए। सीईओ और बीईएल के निदेशक ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ट्रांस हिंडन साहिबाबाद के अध्यक्ष अशोक चौधरी, यूपीसीडा के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी, डिप्टी जनरल मैनेजर सलिल यादव व क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।