{"_id":"56ed79ad4f1c1b807c8b4703","slug":"upset-student-does-in-class-hair-cut-himself-off-in-the-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी क्लास में बाल काटे जाने से क्षुब्ध छात्र ने खुद को बाथरूम में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी क्लास में बाल काटे जाने से क्षुब्ध छात्र ने खुद को बाथरूम में किया बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने मांग की है कि जीएनएम से पासआउट छात्राओं को भी परीक्षा व साक्षात्कार में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनावनी स्थित एक स्कूल में टीचर ने 12वीं कक्षा के छात्र के लंबे बाल काट दिए। सभी छात्रों के बीच बाल काटने से छात्र इतना क्षुब्ध हो गया कि घर पहुंचकर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। रोते हुए गुस्से में बाथरूम का सामान भी तोड़ दिया। परिजनों ने किसी तरह छात्र को बाथरूम से बाहर निकाला और समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि टीचर से बात करने पर उनके साथ भी बदसलूकी की गई। मामले में शनिवार को परिजनों ने थाना इंदिरापुरम में टीचर के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने टीचर सुमित नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में टीचर पर छात्र का अपमान करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
न्याय खंड निवासी विनीत निगम का बेटा शिवांश निगम कनावनी स्थित आम्रपाली इंग्लिश स्कूल की कक्षा 12 में पढ़ता है। वह शुक्रवार को स्कूल गया था। उसका कहना है कि पहले पीरियड में अकाउंट के टीचर आए और उसे बाल बड़े होने पर डांटने लगे। उन्होंने स्कूल की वाइस प्रिंसिपल को बुला लिया।
विज्ञापन
छात्र ने छुट्टी के बाद बाल छोटे कराने की बात कही, लेकिन वह नहीं माने। टीचर ने कैंची मंगाकर पूरी क्लास के सामने उसके बाल काट दिए। इसके बाद पूरे दिन क्लास में उसका मजाक उड़ाया गया।
थाना इंदिरापुरम एसएचओ गोरखनाथ यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल परमजीत राणा से संपर्क नहीं हो सका। उनका फोन बंद आया।