फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uproar at BJP conference Female workers surround regional president

भाजपा सम्मेलन में हंगामा: महिला कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को घेरा, आत्मदाह की चेतावनी दी, देखें वीडियो

Tue, 16 Jun 2026 11:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 16 Jun 2026 11:01 PM IST
सार

भाजपा के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मंगलवार को हंगामा हुआ। महिला कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया का घेराव कर नितिन मित्तल पर अशोभनीय टिप्पणी मामले में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Uproar at BJP conference Female workers surround regional president
दो गुटों में बंट गए पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया का घेराव किया। उन्होंने सिसौदिया को खरी-खोटी सुनाई और उन पर धमकाने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


यह सम्मेलन मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित दुल्हन बैंक्वेट हॉल में दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया मुख्य अतिथि थे। जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हॉल के बाहर खड़ी थीं। सिसौदिया का संबोधन समाप्त होते ही वे मंच के सामने पहुंची। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर अशोभनीय टिप्पणी मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गीता कौशिक ने बताया कि नितिन मित्तल ने डेढ़ माह पहले व्हाट्सएप पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। महिला आयोग की सदस्य के हस्तक्षेप के बाद नितिन मित्तल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। मगर पार्टी ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। नाराज गीता कौशिक ने नितिन मित्तल को पार्टी से निष्कासित करने या सदस्यता समाप्त करने की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। हंगामे के कारण संचालक को माइक छोड़ना पड़ा।

महिलाओं को गुस्से में देखकर विधायक मंजू शिवाच ने माइक संभाला और उन्हें शांत कराया। आक्रोशित महिलाएं मंच के सामने ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने नितिन मित्तल पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई न होने पर अपनी भड़ास निकाली। महिलाओं ने सत्येंद्र सिसौदिया पर शिकायत करने आई महिलाओं को धमकाने का आरोप लगाया। इससे कार्यक्रम में हंगामा और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि मारपीट की नौबत आ गई।

विज्ञापन

एक घंटे तक बनी रही हंगामे की स्थिति
पार्टी कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए। कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखकर क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष बिना वार्ता किए ही वहां से चले गए। लगभग एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सत्येंद्र सिसौदिया ने धमकाने के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नितिन मित्तल को कार्यमुक्त किया गया है। गीता कौशिक ने कहा कि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो पहले अनशन करेंगी और फिर आत्मदाह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed