{"_id":"670b6da22ca4cc5eeb092917","slug":"up-yogi-government-minister-sunil-sharma-big-statement-everyone-blood-red-dna-not-same-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'खून तो सबका लाल है पर DNA एक नहीं... बच्चों में जगना होगा हिंदुत्व', रामलीला में कैबिनेट मंत्री का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'खून तो सबका लाल है पर DNA एक नहीं... बच्चों में जगना होगा हिंदुत्व', रामलीला में कैबिनेट मंत्री का बयान
Sun, 13 Oct 2024 12:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:32 PM IST
सार
गाजियाबाद के साहिबाबाद में दशहरे पर रामलीला में कैबिनेट मंत्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि खून तो सबका लाल है पर डीएनए एक नहीं है। बच्चों में हिंदुत्व जगना होगा। मंत्री ने कहा कि डीएनए एक होता तो मंदिर न तोड़ते।
विज्ञापन
Minister Sunil Sharma
- फोटो : Facebook
विस्तार
सबका खून लाल है लेकिन डीएनए एक नहीं है। यह बात सभी को अपने बच्चों को बताना होगी और उनमें हिंदुत्व जगना होगा। यह बातें साहिबाबाद विधायक एवं प्रदेश सरकार में सूचना एवं इलेक्ट्रोनिक मंत्री सुनील शर्मा ने रामलीला के मंच से कही।
उनका यह भाषण वायरल हो रहा है। शनिवार रात कैबिनेट मंत्री राजनगर सेक्टर-10 की रामलीला में पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री ने अपने वायरल भाषण को उचित ठहराते हुए कहा कि मैंने जो कहा सही कहा। डीएनए सभी का अलग-अलग होता है। यदि डीएनए एक होता तो भारत में मंदिर तोड़ कर मस्जिद नहीं बनाई गई होती।
उन्होंने कहा कि हम भारतीयों का खून और डीएनए एक हो भी सकता है लेकिन जो लोग बाहर से आए उनका डीएनए हमसे नहीं मिलता। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोहन भागवत ने भी भारतीयों का डीएनए एक होने की बात कही थी लेकिन मुगल जो बाहर से आए वह भारतीय नहीं हैं।
विज्ञापन
बाबर, हुमायूं, अकबर और औरंगजेब के साथ ही तमाम मुगल जो बाहर से आए यदि उनका डीएनए हमसे मिलता तो वह मंदिर न तोड़ते और हिंदुओं पर अत्याचार नहीं करते। जब मुगल आए तो भारत के तमाम भूखंड खाली थे जहां मस्जिद बनाई जा सकती थी।

Trending Videos
उन्होंने वहां मस्जिद न बनाकर मंदिर तोड़े और उसी जगह मस्जिद बनाई, ऐसे में हम यह कह नहीं सकते कि सभी का डीएनए एक है। अपने भाषण को विज्ञान की दृष्टि से भी सही करार देते हुए उन्होंने कहा कि डीएनए तो अलग ही होता है तभी तो डॉक्टर भी इसके जरिए पिता-पुत्र की पहचान बता देते हैं।
बता दें कि शनिवार रात विजयदशमी के मौके पर वह राजनगर की रामलीला में पहुंचे थे और मंच से भाषण देते हुए सभी को अपने बच्चों ने हिंदुत्व जगाने की बात कही।