{"_id":"606aa21f8ebc3ed8312d423e","slug":"up-panchayat-election-2021-aap-release-its-309-candidates-list-sanjay-singh-says-its-time-to-reply-bjp-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव : आप ने जारी की 309 उम्मीदवारों की सूची, संजय सिंह बोले- भाजपा को पंचायत चुनाव में जवाब देने का वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव : आप ने जारी की 309 उम्मीदवारों की सूची, संजय सिंह बोले- भाजपा को पंचायत चुनाव में जवाब देने का वक्त
Mon, 05 Apr 2021 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:07 AM IST
सार
- आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव के लिए 309 उम्मीदवारों की सूची जारी की
- संजय सिंह ने गाजियाबाद में जारी की सूची
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आम) के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार को जवाब देने का वक्त है। प्रदेश में बढ़े अपराध, भ्रष्टाचार और किसानों के अपमान पर जनता भाजपा को जवाब देगी।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई गांवों में दिख भी रहा है, लोग भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को गांव में घुसने भी नहीं दे रहे हैं। शनिवार को आरडीसी राजनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रथम और दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जिस तरह से चुनाव की तारीख घोषित की हैं, उन्हें देखकर हैरत होती है। प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पांच दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों में प्रत्याशियों को पांच दिन में अपना सिंबल लोगों तक पहुंचाना मुश्किल होगा, जबकि संपन्न प्रत्याशी धन बल से प्रचार को निपटा देंगे। इसके अलावा विपक्षी पार्टियों के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे दावेदारों को फार्म लेने से लेकर भरकर जमा करने तक में परेशानी हो रही है।
लंबी लाइनों में फार्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। भाजपा सरकार की साजिश के तहत प्रत्याशियों को चुनाव से वंचित करने का काम किया जा रहा है। बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को ‘दीदी ओ दीदी’ कहकर संबोधित करने पर संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ममता बनर्जी द्वारा राजनीतिक दलों को लिखे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि ये वक्त है कि सभी को एकजुट होना चाहिए। राज्यों की ताकत छीनने का काम केंद्र सरकार कर रही है। दिल्ली में भी एलजी को राज्य सरकार के ऊपर बैठा दिया। इस मौके पर विधायक व पंचायत चुनाव प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, विधायक मदन लाल, प्रदेश प्रवक्ता तरूणिमा श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी, अलीगढ़ के प्रभारी अक्षय आर्य आदि मौजूद रहे।