फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP news Accident in Bulandshahr roadways bus hit devotees many died

UP: बुलंदशहर में हादसा, माता की ज्योति लेकर आ रहे भक्तों को पीछे से रोडवेज बस ने मारी टक्कर; दो की मौत

Sat, 29 Mar 2025 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Mar 2025 03:01 PM IST
सार

बुलंदशहर में माता की ज्योति लेकर आ रहे भक्तों को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। चोला क्षेत्र के गांव खानपुर से दो दिन पूर्व भक्त दिल्ली कालका माता मंदिर से ज्योति लाने गए थे। वापस आते वक्त हादसा हो गया।

विज्ञापन
UP news Accident in Bulandshahr roadways bus hit devotees many died
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के चोला थाना इलाके के गांव खानपुर निवासी निखिल (16) और उनके साथी गौरव (20) की गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12 बजे रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। जबकि, दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


गांव निवासी सात-आठ युवक गत मंगलवार को नवरात्रि के उपलक्ष्य में दिल्ली कालका जी मंदिर से माता की ज्योति लेकर लौट रहे थे। हादसे में ठेले पर लाई जा रही माता की ज्योति भी खंडित हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

 
गांव निवासी निखिल और गौरव गांव निवासी अपने अन्य साथियों के साथ नवरात्रि पर माता की ज्योति लाने के लिए मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली झंडेवालान स्थित माता कालकाजी के मंदिर से बुधवार शाम को वह ठेले पर माता की ज्योति लेकर गांव के लिए रवाना हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी युवक माता रानी के भजनों पर झूमते गाते हुए आ रहे थे। जब इनका जत्था बादलपुर थाना क्षेत्र से दादरी की ओर निकले तो रात करीब 12 बजे  पीछे से गाजियाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने जत्थे को टक्कर मार दी। हादसे में माता की ज्योति मौके पर ही खंडित हो गई और निखिल, गौरव समेत गांव निवासी रचित और मनीष गंभीर रुप से घायल हो गए। 
 

जबकि, आरोपी बस चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने निखिल और गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रुप से घायल रचित और मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। 

 

अन्य लोगों ने दुर्घटना की सूचना पर फोन पर गांव में अपने व मृतकों के परिजनेां को दी। जिसके बाद देर रात ही सभी के परिजन गौतमबुद्धनगर रवाना हो गए। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे, जिनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।  

 

पढ़ाई करते थे दोनों मृतक
हादसे में जान गंवाने वाला मृतक निखिल कक्षा दस का छात्र था। जबकि गौरव बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। घायल साथी रचित व मनीष भी ग्रेजुएशन कर रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव एंबुलेंस से गांव पहुंचने के बाद मृतकों के परिजन बेसुध हो गए। जिन्हें अन्य ग्रामीणों ने सांत्वना दिया। 

गांव में दोनों युवकों की मौत के बाद पसरा सन्नाटा, नवरात्र की खुशियां हुईं धूमिल
गांव से माता रानी के भक्त हंसी खुशी ज्योति लाने के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार को वह सब माता की ज्योति लेकर गांव पहुंचने वाले थे। इसके लिए गांव में भी उनके परिजनों व अन्य लोग तैयारी कर रहे थे। लेकिन, उससे पहले ही हुए इस हादसे ने नवरात्रि पूजा की तैयारियों और खुशियों को धूमिल कर दिया। वहीं, अब गांव में एक साथ हुई दो मौतों के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। 

हादसे के बाद मौके पर मच गई थी चीख पुखार, आरोपी चालक हुआ फरार
बादलपुर में जहां हादसा हुआ वहां मौके पर चीख पुकार मच गई थी। बस में सवार यात्रियों की भी हादसे के बाद चीख निकल गईं। वहीं, मौके से गुजर रहे ज्योति लेकर आ रहे अन्य भक्तों में भी आक्रोश उत्पन्न हो गया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed