{"_id":"61e943df09b5ce4e960dd47d","slug":"up-elections-19-candidates-filed-nominations-in-ghaziabad-on-the-seventh-day-of-nomination-manmohan-jha-filed-nomination-from-aimim-in-sadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Up elections: सातवें दिन गाजियाबाद में 19 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, सदर में एआईएमआईएम से मनमोहन झा ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Up elections: सातवें दिन गाजियाबाद में 19 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, सदर में एआईएमआईएम से मनमोहन झा ने किया नामांकन
Thu, 20 Jan 2022 04:44 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 20 Jan 2022 04:44 PM IST
सार
बसपा से अजीत पाल ने साहिबाबाद में, केके शुक्ला ने गाजियाबाद सदर से और मोदीनगर में डॉ. पूनम गर्ग ने नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को कांग्रेस की संगीता त्यागी साहिबाबाद में जबकि नीरज कुमारी मोदीनगर में पर्चा दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
यूपी चुनाव
- फोटो : social media
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के सातवें दिन गाजियाबाद जिला में 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान एआईएमआईएम से गाज़ियाबाद सदर पर मनमोहन गामा और मोदीनगर से भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से अजीत पाल ने साहिबाबाद में, केके शुक्ला ने गाजियाबाद सदर से और मोदीनगर में डॉ. पूनम गर्ग ने नामांकन दाखिल किया। आजाद समाज पार्टी के आरिफ पवार ने मोदीनगर से नामांकन किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को कांग्रेस की संगीता त्यागी साहिबाबाद में जबकि नीरज कुमारी मोदीनगर में पर्चा दाखिल करेंगी।