फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   up election 2022 yogi adityanath said in voter dialogue program in ghaziabad riots of muzaffarnagar cannot be forgotten

गाजियाबाद: योगी का सपा पर हमला, बोले- जिनकी टोपियां निर्दोषों के खून से रंगी है वे न्याय की बात करते हैं

Sat, 29 Jan 2022 05:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 05:00 PM IST
सार

कैराना, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद में दंगों के आरोपियों को सपा ने टिकट दिए हैं। ये नेता बनने का ख्वाब देख रहे हैं। इन्हें नहीं पता कि 10 मार्च के बाद भी कानून का राज रहेगा। 10 मार्च के बाद इनके गले में फिर तख्ती लटकी मिलेगी।

विज्ञापन
up election 2022 yogi adityanath said in voter dialogue program in ghaziabad riots of muzaffarnagar cannot be forgotten
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादनगर विधानसभा में प्रभावी मतदाता संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर और मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों पर निर्मम गोलियां चलवाने वाले और मुजफ्फरनगर में दंगा करवाने वाले क्या जनता से वोट मांगने के हकदार हैं। महीनों तक चले मुजफ्फरनगर दंगों में बहन के सम्मान की रक्षा करने वाले दोनों नौजवान सचिन और गौरव की निर्मम हत्या कर दी गई और लखनऊ से फोन कर उन हत्यारों को छुड़वा दिया गया। निर्दोष राम भक्तों और दंगों के कारण मारे गए हिंदुओं के खून से जिन लोगों की टोपियां रंगी हुई हों, वह आज शांति और सौहार्द का उपदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन


अपराधियों के गले में 10 मार्च के बाद लटकी होंगी तख्तियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर, कैराना, बुलंदशहर, श्याना और मुरादाबाद के दंगों के जिम्मेदार आरोपियों को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। पांच साल तक बिलों में छिपे ऐसे लोग अब नेता बनने का ख्वाब देख रहे हैं। लेकिन इन्हें पता नहीं है कि कानून का राज प्रदेश में 10 मार्च के बाद भी रहेगा। प्रदेश की 25 करोड़ की जनता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। चुनाव में घूमने वाले पेशेवर अपराधियों व माफियाओं के गले में 10 मार्च के बाद तख्तियां लटकी दिखाई देगी। थाने की चौकियों में बख्शने की गुहार लगाते दिखेंगे। फुटपाथ पर सब्जी बेचकर पेट भर लेंगे, लेकिन किसी के हक पर डकैती नहीं डालेंगे।
विज्ञापन


गरीबों के मकान बनाना भूल गए अखिलेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि निशुल्क टेस्ट, उपचार और फिर सभी को निशुल्क वैक्सीन के साथ गरीबों को खाद्यान की डबल डोज घर तक पहुंचाने का कार्य डबल इंजन की सरकार में हो रहा है। मैंने अखिलेश यादव से पूछा, कितने गरीबों का मकान बनाए हो, उन्होंने कहा भूल गए थे, मैंने कहा ऐसे ही बोलते हैं। उन्हें अपना मकान बनाने में भूल नहीं हुई। उनके शागिर्द में रहने वाले बड़े-बड़े माफियाओं ने हवेलियां बनाई, तो भूल नहीं हुई। लेकिन गरीबों का मकान बनाने में उनसे भूल हो गई। डबल इंजन सरकार ने गरीबों 43 लाख गरीबों को एक एक आवास दे दिया। पहले बिजली नहीं मिलती थी, आज बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में नहीं हुआ कोई दंगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके और बिना थके, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की 25 करोड़ की जनता को सुरक्षा का माहौल दिया। अब बीते पांच वर्ष में कोई दंगा तो नहीं हुआ, लेकिन दंगाइयों को ठिकाने लगाने का काम सरकार ने किया। यहां पर दुर्भाग्य से एक गुंडा विधायक बन गया था, जो कि आतंक फैलाता था। भाजपा सरकार बनने पर एक बार गुंडई करने पर उसको सीधे जेल के अंदर भेजने का कार्य सरकार ने किया। अब कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगता है।

सपा ने चार, बसपा ने तीन व कांग्रेस 55 साल किया शासन, विकास जीरो
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में दिल्ली-मेरठ के बीच 12 लेन का जो एक्सप्रेस-वे बन चुका है, जिसने दिल्ली और पश्चिमी यूपी की चार घंटे की दूरी को कुछ घंटों कर कर दिया है। उनकी सरकारों ने क्यों नहीं किया। पहले सपा की सरकार ने प्रदेश में चार बार, बसपा को तीन बार और कांग्रेस ने प्रदेश में 55 वर्षों तक शासन किया। आखिर वे लोग इन कार्यों को क्यों नहीं कर पाए। यह उनसे पूछा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाचा-भतीजे, भाई बहन और बुआ भतीजे की पार्टी का एजेंडा परिवार का विकास है।

मेरठ से सुबह जाएंगे प्रयागराज, शाम को आएंगे घर वापस
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में 30 हजार करोड़ की लागत वाली देश की पहली रीजनल रैपिड रेल का पहला चरण दिल्ली और मेरठ के बीच में बन रहा है। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय भाजपा की सरकार में संभव हुआ है। मेरठ से प्रयागराज तक का सफर तय करने में पहले जहां 16 से 17 घंटे का वक्त लगता था। अब गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए दूरी छह घंटे में पूरी हो जाएगी। अब सुबह मेरठ से निकलने, दोपहर में संगम में स्नान करने के बाद शाम को अपने घर वापस आ जाएंगे।

फिल्मों में रुचि हो तो गाजियाबाद के बगल में बनाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने सांसद सत्यपाल सिंह और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल से कहा है कि अगर उनकी फिल्मों में रुचि हो तो फिर मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। गाजियाबाद के बगल में ही फिल्म सिटी बन रही है। बड़े विकास कार्य पहले की सरकारों में संभव नहीं हो पाए।

बगैर चेहरा और क्षेत्र देखे सभी जनपदों में किया विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरादनगर में पहले लोगों को 2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी। जो बिजली नहीं दे सकते थे, वह आज मुफ्त में बिजली देने की बात कर रहे हैं। पहले पैसा लेकर बिजली नहीं देने वाले, बिजली न देकर बिल वसूलने वाले के दावों का सच सब जानते हैं। भाजपा सरकार आने के बाद बगैर चेहरा देखे, बगैर क्षेत्र देखे, प्रदेश के सभी 75 जनपदों को बिजली मिल रही है।


कोरोना काल में सपा, कांग्रेस व बसपा का नहीं था अतापता
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ कोरोना महामारी अगर कांग्रेस, बसपा और सपा की सरकार में आई होती तो समस्या और गंभीर होती। पहले न दवा थी, न डॉक्टर थे, और न ही पर्याप्त उपचार के केंद्र। महामारी के वक्त सत्ता के साथ विपक्ष को मिलकर कार्य करने की जरूरत थी। लेकिन लोगों की मदद के लिए सर्वदलीय बैठक का सपा ने बहिष्कार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय की जगह राजभवन में बैठक रखवाई थी। लेकिन तब भी यह लोग नहीं आए। जो जनता के संकट में सहयोगी और साथी नहीं बन सकते हैं, और चुनाव के वक्त बेवकूफ बनाने आएंगे तो जनता ऐसे लोगों को ठेंगा दिखाएगी। कोरोना काल खंड में कांग्रेस, सपा व बसपा का कोई अतापता नहीं था। संकट का साथी केंद्र में मोदी और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed