फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Election 2022 Priyanka Gandhi in Ghaziabad says in politics country progress is talked not hotness or charbi

UP Election 2022: गाजियाबाद में प्रियंका बोलीं- राजनीति में चर्बी और गर्मी की नहीं, देश के विकास की भाषा बोलनी चाहिए

Fri, 04 Feb 2022 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Feb 2022 05:10 PM IST
सार

प्रियंका गांधी की एक झलक देखने के लिए समर्थकों से लेकर महिलाएं और युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की। उन्होंने कहा कि दुकानदार बता रहे हैं कि लॉकडाउन से बिजनेस चौपट हुआ तो फिर पटरी नहीं आ पाया।

विज्ञापन
UP Election 2022 Priyanka Gandhi in Ghaziabad says in politics country progress is talked not hotness or charbi
प्रियंका गांधी गाजियाबाद में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में चर्बी और गर्मी की भाषा नहीं, देश के विकास की भाषा बोली जानी चाहिए। युवाओं के रोजगार और दुकानदारों की दिक्कतों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता से कहा उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार लाइए जो इन समस्याओं को समझे और आपकी बात करें।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे गाजियाबाद विधानसभा के प्रत्याशी सुशांत गोयल के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क करने विजयनगर क्षेत्र के कृष्णा नगर-बागू क्षेत्र में पहुंची थीं। जनसंपर्क के शुरूआत में उन्होंने एक महिला दुकानदार प्रीति और उसके पति सुनील से बात की।
विज्ञापन


वह उनकी दुकान में करीब 15 मिनट रुकी और आर्थिक हालातों पर भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के कई दुकानदारों से उनकी दुकानों पर जाकर बात की। प्रियंका गांधी की एक झलक देखने के लिए समर्थकों से लेकर महिलाएं और युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की। उन्होंने कहा कि दुकानदार बता रहे हैं कि लॉकडाउन से बिजनेस चौपट हुआ तो फिर पटरी नहीं आ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा, हर दुकानदार, छोटे बिजनेस करने वालों की यही समस्या है। एक फरवरी को केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया, उसमें छोटे दुकानदारों-व्यापारियों के लिए कोई राहत नहीं है। सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और अपने चंद मित्रों को आगे बढ़ाने की लिए बात की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसी सरकार लाइए जो इन समस्याओं को समझे और आपकी बात करें।

बुलंदशहर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी से शिष्टाचार अभिवादन पर उन्होंने कहा कि राजनीति में चर्बी और गर्मी की भाषा नहीं होनी चाहिए। शिष्टाचार और देश को आगे बढ़ाने की भाषा होनी चाहिए। राजनेता युवाओं को रोजगार देने की भाषा बोलें, उनके विकास की, छोटे दुकानदारों के विकास की भाषा बोलें। शिष्टाचार आपस में रहना चाहिए, यही हमारी सभ्यता और संस्कृति है।


30 साल में पहली बार
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि 30 साल में पहली बार कांग्रेस यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि हम अपनी पूरी ताकत के साथ इस चुनावी समर में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed