फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   up election 2022 bsp mp satish chandra mishra says in prabudh vichar goshthi that sp and bjp are two sides of one coin

यूपी चुनाव 2022: प्रबुद्ध विचार गोष्ठी में बोले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव- सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू

Tue, 10 Aug 2021 07:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 10 Aug 2021 07:09 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये जनता से ले लिए लेकिन कुछ भी कार्य अयोध्या में नहीं कराया।

विज्ञापन
up election 2022 bsp mp satish chandra mishra says in prabudh vichar goshthi that sp and bjp are two sides of one coin
प्रबुद्ध विचार गोष्ठी का गाजियाबाद में हुआ आयोजन पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने गाजियाबाद में आयोजित प्रबुद्ध विचार गोष्ठी में कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के साथ भेदभाव हो रहा है। भाजपा सरकार में ब्राह्मण और दलित समाज के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। ब्राह्मण और दलित समाज के लोगों को भयभीत कर घरों में बैठाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


वोट लेने के लिए भाजपा सरकार ने ब्राह्मणों को प्रलोभन देने का काम किया और अब उनको चोट देने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये जनता से ले लिए लेकिन कुछ भी कार्य अयोध्या में नहीं कराया। इस दौरान उन्होंने बसपा सरकार में किए गए कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम में आए ब्राह्मण और दलित लोगों को एक साथ मिलकर भाजपा की सरकार उखाड़ फेंकने और बसपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया। सपा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब सपा की सरकार आती है तो जनता को पता होता है कि अब प्रदेश में गुंडाराज रहेगा। सपा ने भी अपनी सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया है। सपा और भाजपा सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed