फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP CM Yogi Adityanath in Hapur all updates of his visit his speech read all detail

हापुड़ में सीएम योगी: मुख्यमंत्री ने कहा- पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया, यूपी से हो रहा सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट

Wed, 22 Sep 2021 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Sep 2021 03:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के बाद हापुड़ पहुंचे हैं और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath in Hapur all updates of his visit his speech read all detail
हापुड़ पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के धौलाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा के लिए वह यहां करीब 1.30 बजे पहुंचे हैं। इससे पहले बारिश ने जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। जनसभा स्थल पर जलभराव था, हालांकि जिला प्रशासन ने करीब पांच सौ मजदूरों को पानी निकालने के लिए लगाया गया था। फिलहाल जनसभा से पहले पानी को काफी हद तक निकाल दिया गया है। उधर जनसभा में हिस्सा लेने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची है। यहां मुख्यमंत्री ने जनपद हापुड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया और उसके बाद जनता को संबोधित किया।

विज्ञापन


पढ़िए उनके भाषण का प्रमुख अंश...
मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में यूपी सरकार ने जिस तरह काम किया उसके बारे में बात करते हुए कहा, कोरोना सदी की सबसे बड़ी महामारी है इसलिए इसमें हर जरूरी सुरक्षा उपाय करना जरूरी है। यूपी ने जिस तरह कोरोना काल में इस बीमारी से लड़ाई की उससे यह यूपी मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। 2017 से पहले घरों के अंदर से एक ही आवाज आती थी कि क्या हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हो पाई हैं। लेकिन आपने साढ़े चार वर्ष के अंदर देखा होगा कि हमने जो वादा किया था यूपी को दंगा मुक्त बनाने का वह पूरा किया है। हमने पहले ही दिन कह दिया था कि दंगा करना छोड़ दो वरना इतना हर्जाना भरना पड़ेगा कि कई पीढ़ियां निकल जाएंगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जो कहा वो कर दिखाया
सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा वो कर दिखाया। कश्मीर में आतंकवाद की जननी धारा 370 खत्म की। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। यूपी में 3 लाख करोड़ का निवेश हुआ और रोजगार मिले। पीएम मोदी ने 2014 में देश का राजनीतिक एजेंडा बदल दिया। यूपी भी उसी राह पर बढ़ रहा है। कुछ लोग देश में तालिबान के समर्थक हैं, इनसे सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि एक शिवभक्त कभी अनुशासनहीन नहीं हो सकता। इसीलिए हमने उन्हें भी सुविधा उपलब्ध कराई। आस्था भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आज यूपी में हर पूजा जैसे दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली मनाने में कोई बाधा नहीं आती। हर कोई शांतिपूर्ण तरीके से अपने त्योहार मनाए। भारतीय जनता पार्टी ने आपको ये सुरक्षित माहौल दिया है।

राष्ट्रधर्म को रखना होगा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राष्ट्रधर्म सबसे पहला धर्म होना चाहिए। अगर देश की सुरक्षा पर कोई आंच आई, तो हम सब सुरक्षित नहीं होंगे। इसलिए हमें राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखना होगा। राष्ट्र सुरक्षित होगा तो दुनिया की कोई शक्ति हमारी तरफ आंख नहीं उठा पाएगी। महापुरुष सबके होते हैं इन्हें किसी एक का नहीं कहा जा सकता।

हापुड़ के कपड़ा उद्योग का है खास स्थान
हापुड़ का कपड़ा उद्योग पूरे देश के अंदर अपना स्थान रखता है। भारत का शायद ही कोई ऐसा घर होगा जिसमें हापुड़ के पापड़ का स्वाद नहीं लिया जाता होगा। उत्तर प्रदेश ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के माध्यम से जिले को पहचान के साथ-साथ लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। यह सभी काम स्थानीय स्तर पर हमारी माताएं-बहनें करती हैं। यह उन्हें स्वावलंबी बनाती हैं। यूपी में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हो रहा है जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में आठ एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। यह इकलौता प्रदेश है जहां इतनी अधिक संख्या में एक्सप्रेस वे का निर्माण कम समय में हुआ। भाजपा सरकार आने से पहले केवल दो स्थानों पर प्रदेश में मेट्रो थी। अब छह स्थानों में मेट्रो दौड़ेगी। उन्होंने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों का भी लेखा जोखा दिया। उन्होंने कहा कि पहले उद्योगों के इज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश देश में 23वें नम्बर पर आता था। अब यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed