UP By Election: सपा ने अन्य दो सीटों पर भी खोले अपने पत्ते, खैर से चारू कैन और गाजियाबाद से सिंह राज को टिकट
प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। कल ही सपा ने इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशियों के सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का एलान किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में काफी इंतजार के बाद कांग्रेस ने कल ही अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया था। साथ ही सपा की ओर से कहा गया था कि इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे। सपा सात सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी थी, खैर और गाजियाबाद सीट पर पेंच फंसा था, लेकिन कल के निर्णय के बाद सपा ने शेष बची दो सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम साफ कर दिए हैं।
सपा ये सीटें कांग्रेस को देने को तैयार थी
सपा ने पहले कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीट दी थी, लेकिन कांग्रेस 5 सीटों पर लड़ने के लिए अड़ी हुई थी। हालांकि, अखिलेश यादव मंगलवार को कांग्रेस को एक और सीट फूलपुर देने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन, बताते हैं कि राहुल और अखिलेश की वार्ता के बाद कांग्रेस के सिंबल पर प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया गया।