फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Bulandshahr Savitri murder case Big reveal husband Naresh had switched off his phone for 40 days

UP: सावित्री हत्याकांड में बड़ा खुलासा... पति नरेश ने 40 दिन से बंद किया हुआ था फोन; ये था पूरा प्लान

Thu, 27 Feb 2025 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Feb 2025 09:15 AM IST
सार

बुलंदशहर में सावित्री हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति नरेश ने करीब 40 दिन से अपना फोन बंद किया हुआ था। 
पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
UP Bulandshahr Savitri murder case Big reveal husband Naresh had switched off his phone for 40 days
Savitri murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खानपुर थाना इलाके के गांव खिदरपुर स्थित इंटर कॉलेज में अपनी बेटी को 10वीं की परीक्षा दिलाने प्रेमी सरजीत के साथ आई महिला सावित्री पर उसके पति और देवर ने फायरिंग कर दी। वारदात में महिला की मौत हो गई। जबकि, प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया है कि महिला सावित्री की हत्या की साजिश पति नरेश पिछले कई दिनों से रच रहा था। पुलिस ने वारदात के बाद जब जांच शुरू की तो पाया कि नरेश ने करीब 40 दिन से अपना फोन बंद किया हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि वह कोई नया नंबर इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सावित्री के प्रेमी सरजीत का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह खानपुर थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर में हुई वारदात के राजफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने मृतका सावित्री के पुत्र अक्षांशु की तहरीर पर आरोपी पिता नरेश निवासी गंगहारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रेमी के साथ खेत में बैठी थी सावित्री
पुलिस ने प्रारंभिक जांच की तो सामने आया कि सावित्री अपने प्रेमी सरजीत के साथ नोएडा से पुत्र अक्षांशु और पुत्री खुशी को पेपर दिलाने के लिए खिदरपुर स्थित इंटर कॉलेज आई थी। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दोनों वहां से करीब आठ सौ मीटर दूर एक खेत में बैठे हुए थे। तभी अचानक बाइक लेकर वहां पहुंचे सावित्री के पति नरेश ने सावित्री की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

गोली मारकर फरार हो गया आरोपी
गोली चलते ही सरजीत वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन नरेश ने उस पर भी दो फायर झोंक दिए। गोली की आवाज सुनकर लोगों को एकत्र होते देख आरोपी वहां से बाइक लेकर लखावटी की ओर भाग निकला। पुलिस की पीआरवी ने भी उसका पीछा किया लेकिन आरोपी खेतों की पगडंडियों से होकर भाग गया। पुलिस ने बेटे अक्षांशु से उसका नंबर लेकर अपनी जांच आगे बढ़ाई।

बल्लभगढ़ से आई बहन.. शव ले गई साथ
सावित्री की मौत के बाद उसके शव का मंगलवार सुबह तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सुबह उसकी बल्लभगढ़ निवासी बहन के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया। वह शव को लेकर बल्लभगढ़ चली गईं। उनके साथ मृतका के पुत्र व पुत्री भी चले गए। बताया गया कि सावित्री के मायके में भाई और पिता नहीं है। वहीं नौ माह पूर्व ससुराल से चले जाने के बाद ससुराल वालों ने भी शव लेने से इन्कार कर दिया।

नरेश को उसके पिता भी करना चाहते थे बेदखल
पत्नी और बच्चों के चले जाने के बाद नरेश परिवार में अकेला हो गया था। उसका बड़ा भाई अपनी ससुराल में रहता है। जबकि, मां की मृत्यु हो चुकी है और पिता घर पर रहते हैं। बताया गया कि नरेश के पिता भी उसे बेदखल करना चाहते थे। पिछले काफी समय से नरेश के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। वह सावित्री और सरजीत दोनों की हत्या करना चाहता था।

मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर आरोपी नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका फोन बंद जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed