फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Board copy checking students filled copy with sita ram name some are requesting for marriage some student giving water feeding message to birds

यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग: किसी ने सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी, कोई पक्षियों की प्यास बुझाने की कर रहा अपील, शादी का भी दे रहे हवाला

Mon, 02 May 2022 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 May 2022 10:10 AM IST
सार

गुरुजी मुझे पास कर देना, फेल हो गया तो मेरी शादी टूट जाएगी। लड़की वालों ने शर्त रखी है कि लड़का कम से कम इंटर पास होना चाहिए। मैं इंटर में फेल हो गया, तो मेरी शादी टूट जाएगी। शादी के लिए प्लीज, प्लीज, प्लीज मुझे पास जरूर कर देना। ये बातें किसी फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि यूपी बोर्ड के छात्रों की कॉपियों में लिखी है।

विज्ञापन
UP Board copy checking students filled copy with sita ram name some are requesting for marriage some student giving water feeding message to birds
यूपी बोर्ड की कॉपी चेक करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को अजीबो-गरीब उत्तर पढ़ने को मिल रहे हैं। किसी ने संबंधित प्रश्न का उत्तर लिखने के बजाय अपने घर की समस्या लिख दी तो किसी ने सीता राम लिखकर कॉपी भर दी और पास करने की मनुहार भी की है।

विज्ञापन


जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के दो और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए दो हैं। दूसरे जिलों की कॉपियों का यहां मूल्यांकन चल रहा है। एक परीक्षा केंद्र पर चार से पांच कॉपियां ऐसी निकलीं, जिसमें सिर्फ सीता राम ही लिखा था।
विज्ञापन


भूगोल विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ छात्रों ने निबंध लिखे हुए थे। कई छात्रों ने पूरा प्रश्न पत्र ही उत्तर की जगह लिख डाला। बोर्ड से इस बार अच्छी लेखनी पर एक नंबर अतिरिक्त और कोर्स से बाहर आए प्रश्नों के पूरे अंक देने के आदेश हुए हैं। इस तरह के छात्रों को इन्हीं अंकों से संतोष करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी शादी टूट जाएगी, प्लीज पास कर दीजिए सर

उत्तर प्रदेश के रामपुर से भी यूपी बोर्ड के छात्रों की अजीबो-गरीब कॉपियां सामने आ रही हैं। गुरुजी मुझे पास कर देना, फेल हो गया तो मेरी शादी टूट जाएगी। लड़की वालों ने शर्त रखी है कि लड़का कम से कम इंटर पास होना चाहिए। मैं इंटर में फेल हो गया, तो मेरी शादी टूट जाएगी। शादी के लिए प्लीज, प्लीज, प्लीज मुझे पास जरूर कर देना। ये बातें किसी फिल्म का डायलॉग नहीं, बल्कि राजकीय रजा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के मूल्यांकन के दौरान एक परीक्षार्थी की कॉपी में लिखी मिलीं।

कुछ इसी तरह एक उत्तर पुस्तिका में विद्यार्थी ने गर्मी के मौसम में अपने घर की छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की बात लिखी है। इन दिनों यूपी बोर्ड हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय रजा इंटर कॉलेज में चल रहा है।

केस- 1

राजकीय रजा इंटर कॉलेज में रविवार को एक कॉपी में शादी टूटने की बात कहते हुए पास करने की परीक्षक से गुहार लगाई। छात्र ने अपनी कॉपी में आगे लिखा कि गुरूजी मेरे परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। हम गरीब परिवार से हैं। परिजन एक उम्मीद से पढ़ा रहे हैं। फेल हो गया, तो परिजनों का सपना भी टूट जाएगा। इतना ही नहीं, छात्र ने लिखा कि गुरुजी मैं आपके चरण स्पर्श करता हूं। प्लीज मेरी शादी हो जाए, इसलिए मुझे पेपर में पास कर देना।

केस-2

राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की एक उत्तर पुस्तिका में लिखा मिला। लोग पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास तो करते हैं। लेकिन, पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पशु-पक्षियों को जिंदा रहना भी जरूरी है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। सभी गुरुजन अपने घरों के आगे और छतों पर बर्तनों में पक्षियों के पीने के लिए पानी जरूर रखें। छात्र ने आगे लिखा है कि वह पक्षियों को बचाने के लिए अभियान चला रहा है।

केस-3

हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखा कि हमें पता नहीं था, इस साल परीक्षा होगी। हमने कोरोना में प्रमोट होने की वजह से फार्म भर दिया था, गुरुजी पास कर देना। इसी तरह एक छात्र ने गरीबी का हवाला देकर पास करने की गुहार लगाई है, तो किसी ने बीमारी की बात लिखी है।

केस 4

एक परीक्षार्थी ने इंटर विज्ञान की कॉपी में गुरुजी पास कर देना नहीं तो मां-बाप शादी करा देंगे। वह आगे पढ़ना चाहती है। लेकिन, ग्रामीण माहौल में आज भी बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता। उत्तर पुस्तिका में लिखा गुरुजी में आपकी आभारी रहूंगी। अगर में पास हो गई, तो में आगे पढ़ सकूंगी। फेल हो गई, तो मेरा विवाह हो जाएगा। गुरुजी मेरा विवाह होने से बचाने के लिए पास कर दें।

प्रयोगात्मक परीक्षाओं से प्रभावित हो रहा मूल्यांकन कार्य

यूपी बोर्ड के केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, ऐसे में बहुत से परीक्षक अपने स्कूलों में प्रैक्टिकल करा रहे हैं। जिसका असर मूल्यांकन कार्य पर पड़ रहा है। हालांकि अब ज्यादा कॉपियां जांचने के लिए नहीं बची हैं। दो से तीन दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा सकता है।

सही उत्तर पर ही मिलेंगे अंक

मूल्यांकन कार्य बोर्ड के आदेशानुसार चल रहा है, सही उत्तर लिखने पर ही अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेगा। परीक्षकों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।--निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड़

कॉपियों में परीक्षार्थियों की फरियाद लिखी मिल रही है। फरियाद से परीक्षार्थियों के नंबर नहीं बढ़ेंगे, बल्कि जो उन्होंने उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर लिखा होगा, उसी पर परीक्षक नंबर देंगे। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की नजर में हो रहा है।-डॉ. अरविंद गौतम, उप नियंत्रक, मूल्यांकन केंद्र रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed