फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unsafe water municipal water cooler

निगम के वाटर कूलर का पानी भी अनसेफ

Fri, 05 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Unsafe water municipal water cooler
AE - फोटो : Getty Images
शहरवासियों को शुद्ध पानी मुहैया कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले नगर निगम का पानी भी पीने लायक नहीं है। निगम परिसर में लगे हैंडपंप के साथ ही यहां वाटर कूलर का पानी भी अनसेफ मिला है। इनमें टीडीएस की मात्रा काफी अधिक पाई गई है। इसके अलावा तीन स्कूलों के पानी का सैंपल भी फेल पाया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम मुख्यालय परिसर में लगे हैंडपंप सहित वाटर कूलर के पानी के सैंपल फेल मिले हैं। निगम मुख्यालय में चार स्थानों के पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। इसमें मुख्यद्वार के पास लगा हैंडपंप, तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगे वाटर कूलर के सैंपल फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन


हैंडपंप के पानी में 780 टीडीएस की मात्रा पाई गई है। इसके अलावा तीसरी मंजिल पर लगे वाटर कूलर के पानी में 678 टीडीएस, चौथी मंजिल के वाटर कूलर में 520, और पांचवीं मंजिल पर लगे वाटर कूलर के पानी में टीडीएस की मात्रा 631 पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी लगातार नगर निगम के पानी का सैंपल फेल पाया गया है, इसके बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं हो रहा है। निगम के अलावा सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज चंद्रपुरी और शंभु दयाल इंटर कॉलेज के पानी के सैंपल में भी टीडीएस की मात्रा काफी अधिक और क्लोरिनेशन की कमी पाई गई है।


इस मामले में डीएमओ जीके मिश्रा का कहना है कि इन सभी स्थानों के पानी के सैंपल की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। नगर निगम जीएम संजय सिन्हा का कहना है कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त सैंपलिंग होती है लेकिन अभी जानकारी नहीं है कि कहां से सैंपल लिए गए हैं। सैंपल अगर फेल मिले हैं तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और इन सभी वाटर कूलर को मेंटेन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed