{"_id":"66fc784bc5ffcce89f0b87f7","slug":"units-will-be-inspected-in-sahibabad-industrial-area-ghaziabad-news-c-30-noi1096-479901-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों की होगी जांच
विज्ञापन
गाजियाबाद। औद्योगिक इकाइयों का पानी बिना शोधित किए साहिबाबाद ड्रेन में डालने वाले उद्योगों पर शिकंजा कसा जाएगा। मंगलवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक हुई, जिसमें नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान तुलसी निकेतन से होकर शाहदरा तक जाने वाली ड्रेन पर चर्चा हुई।
नगर आयुक्त ने बताया कि जीडीए और नगर निगम की टीम ड्रेन का संयुक्त सर्वे करेगी। ड्रेन को उफनने से रोकने के लिए क्या किया जा सकता है, टीम इसकी रिपोर्ट देगी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। बिना शोधित किए ड्रेन में पानी बहाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई की जाएगी। ड्रेन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक सप्ताह समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बृज विहार सहित अन्य क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। जल निगम के मुख्य अभियंता आरके पंकज को बृज विहार की 237 मीटर 1400 एमएम की लाइन की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है जिससे साहिबाबाद ड्रेन में उफनने की समस्या का समाधान हो सकेगा।