फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   underpass will begin from April Sahibabad

अप्रैल से शुरू हो जाएगा साहिबाबाद अंडरपास

Wed, 01 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
underpass will begin from April Sahibabad
अंडरपास - फोटो : अमर उजाला

मोहन नगर में जाम की समस्या से वाहन चालकों को अप्रैल से निजात मिल जाएगी। अप्रैल में साहिबाबाद स्टेशन के पास बन रहा अंडरपास शुरू हो जाएगा। इसका निर्माणकार्य अंतिम चरण में है। रेलवे स्टेशन की तरफ अंडरपास का काम लगभग पूरा हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र की तरफ अंडरपास के दोनों तरफ दीवार बनाने का काम किया जा रहा है।   

विज्ञापन


बता दें कि मार्च 2013 में अंडरपास का काम शुरू किया गया था। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अंडरपास को 2016 में ही पूरा हो जाना था लेकिन रेलवे की लेटलतीफी से काम समय से पूरा नहीं हो सका। अधिकारियों ने मार्च 2017 के अंत तक काम पूरा कर अंडरपास को शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


ऐसे में अप्रैल अंत तक अंडरपास आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ से अंडरपास से रेलवे स्टेशन रोड तक सड़क बनकर तैयार है। सड़क को अंडरपास से भी कनेक्ट कर दिया गया है।  साइट चार की तरफ अंडरपास के आगे दोनों तरफ दीवार बनाने का काम किया जा रहा है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सौर उर्जा मार्ग से जुडे़गी अंडरपास की सड़क
अंडरपास के दोनों तरफ दीवार बनाने का काम मार्च के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू होगा। अंडरपास से सौर उर्जा मार्ग तक सड़क बनाई जाएगी ताकि वाहन चालक अंडरपास के रास्ते सौर उर्जा मार्ग तक पहुंच सकें। वहां से दिल्ली और वसुंधरा जाना आसान होगा।

       
वसुंधरा जोन से मोहन नगर जोन जाना होगा आसान      
वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र से शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर आदि जाने वाले लोगों को मोहन नगर होते हुए जाना पड़ता है। इसमें लगभग पांच किलोमीटर लंबा चक्कर लगता है। अंडरपास बनने से यह पांच किलोमीटर की दूरी खत्म होगी। इसके साथ ही मोहन नगर पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed