{"_id":"667dee2230e686f6be07dda4","slug":"underground-water-tank-will-be-built-in-lonis-joint-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-407354-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी के संयुक्त अस्पताल में बनेगा भूमिगत वाटर टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी के संयुक्त अस्पताल में बनेगा भूमिगत वाटर टैंक
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी में बने संयुक्त अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए भूमिगत वाटर टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है। विभाग ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है। इसके निर्माण के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में शासन की तरफ से धनराशि जारी की गई थी लेकिन खर्च नहीं होने से वापस चली गई थी।
हाल में अस्पतालों, मॉल, दुकानों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने के बाद अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य तेज कर दिया गया है। लोनी के 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में 100 किलो लीटर भूमिगत जलाशय बनाने के लिए शासन ने 37 लाख की धनराशि जारी की है। इसके निर्माण के लिए पिछले वित्तीय वर्ष चार मार्च 2024 को धनराशि जारी की गई थी।
धनराशि के वापस होने पर सीएमओ ने पत्र लिखकर शासन को इसकी जानकारी दी थी कि इतने कम समय में धनराशि खर्च नहीं की जा सकती। शासन ने उसी धनराशि को दोबारा से भेज दिया है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।