फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Under Park's first flyover in Ghaziabad NCR will

गाजियाबाद में बनेगा एनसीआर का पहला फ्लाईओवर अंडर पार्क

Sun, 26 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Under Park's first flyover in Ghaziabad NCR will
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
 यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन के बीच बन रही एलिवेटेड रोड के नीचे का एरिया अब गाजियाबाद के लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बनेगा। नगर निगम वैशाली के आसपास दो किलोमीटर लंबे क्षेत्रफल को पार्क और पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा।
विज्ञापन


मुंबई के माटूंगा फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर यहां भी 150 करोड़ रुपये के बजट से ग्रीन एरिया तैयार किया जाएगा। यह एनसीआर का पहला सबसे खूबसूरत फ्लाईओवर अंडर पार्क होगा।
विज्ञापन


नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस प्लानिंग को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया है। वैशाली में एलिवेटेड रोड के पास हिंडन कैनाल के दो किलोमीटर लंबे एरिया को विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक किलोमीटर लंबे हिस्से पर सोलर पैनल लगाकर पांच मेगावाट ग्रीन एनर्जी का उत्पादन किया जाएगा और बाकी के हिस्से में ग्रीन एरिया विकसित कर लोगों को वॉकिंग के लिए खूबसूरत एरिया उपलब्ध कराया जाएगा।

एलिवेटेड रोड के नीचे खूबसूरत इंटरलाकिंग टाइल्स लगाकर दोनों किनारों पर हरियाली विकसित कर रंगबिरंगी रोशनी वाली लाइटें लगाई जाएंगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच लगा कर ऐसा पिकनिक स्पॉट तैयार किया जाएगा जहां लोग सुबह-शाम परिवार समेत आ सकेंगे।

माटूंगा से ली प्रेरणा
नगर निगम और कंसलटेंट फर्म केपीएमजी ने मुंबई के माटूंगा क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे हाल ही में बनाए गए पिकनिक स्पॉट से इसके लिए प्रेरणा ली है। निगम अधिकारियों के मुताबिक माटूंगा में फ्लाईओवर के नीचे हरियाली और कर्व वाली सड़क बनाई गई है। खूबसूरत लाइटों की वजह से यह रात में रंगबिरंगी रोशनी में नहाया पिकनिक स्पॉट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।


एनसीआर का पहला अलग पिकनिक स्पॉट होगा
दिल्ली-एनसीआर फ्लाईओवर्स का क्षेत्र कहा जाता है, लेकिन अभी तक कहीं पर भी इस तरह का पिकनिक स्पॉट डेवलप नहीं किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम ने पहली बार ऐसी प्लानिंग की है।  



वैशाली में हिंडन कैनाल फ्रंट डेवलपमेंट के लिए एरिया चिह्नित किया गया है। एलिवेटेड रोड के नीचे माटूंगा की तर्ज पर ग्रीन एरिया व पिकनिक स्पॉट विकसित किया जाएगा। कैनाल के ऊपर सोलर पैनल लगाकर ग्रीन एनर्जी का उत्पादन करने योजना भी स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल की गई है।
- अब्दुल समद, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed