फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Under-construction house of history-sheeter Haji Salman's brother-in-law demolished; it was built on encroached graveyard land.

Ghaziabad News: हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, कब्रिस्तान की जमीन पर था कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Under-construction house of history-sheeter Haji Salman's brother-in-law demolished; it was built on encroached graveyard land.
टोली मोहल्ला कॉलोनी में  ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करती गाजियाबाद विकास प्रा​धिकरण की टीम। संवाद
लोनी (गाजियाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा के निर्माणाधीन मकान को प्रशासन ने सोमवार दोपहर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का आरोप है कि मकान कब्रिस्तान और सरकारी गौहरा की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे पुलिस ने हटाया।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक सिंघनवाल ने बताया कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि टोली मोहल्ला कॉलोनी में सरकारी भूमि और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है। शिकायत पर दो-तीन दिन पहले राजस्व विभाग ने पैमाइश कराई। पैमाइश में स्पष्ट हुआ कि ग्राम लोनी चकबंदी बाहर के खसरा संख्या 2118 मि., रकबा 0.8280 हेक्टेयर गौहरा की भूमि पर कल्लू बेग नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर कार्रवाई तय की गई।
विज्ञापन

सोमवार को राजस्व निरीक्षक अफरोज त्यागी, लेखपाल सुजीत कुमार, सरित कुमार, नगर पालिका परिषद लोनी के राजस्व निरीक्षक संत कुमार और लोनी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर करीब ढाई सौ गज जमीन पर निर्माण किया गया था, जो करीब एक साल से चल रहा था। आसपास बने अन्य मकानों की भी पैमाइश कराई जा रही है और सरकारी जमीन पर बने मकानों को चिन्हित कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी सलमान के घर की भी पैमाइश
एसडीएम ने बताया कि उसी क्षेत्र में रहने वाले हाजी सलमान के घर की भी पैमाइश की जा रही है। प्रशासन ने हाजी सलमान और आसपास के लोगों से जमीन से संबंधित कागजात दिखाने को कहा है। यदि उनका मकान भी सरकारी भूमि पर बना पाया गया तो उसे भी ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी स्थिति में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बता दें कि हाजी सलमान हिस्ट्रीशीटर है और उस पर करीब 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट, विधायक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वह फिलहाल गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। हाल ही में उस पर लोनी बॉर्डर थाने में पॉक्सो एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हुआ है। विवाद के बाद उसने सोशल मीडिया पर विधायक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।दूसरी ओर परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने ध्वस्तीकरण से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। अचानक टीम के साथ पहुंचकर मकान गिरा दिया गया।



विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि यह जमीन हाजी सलमान ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कब्जा की थी। उन्होंने बेटी के साथ गलत कार्य करने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed