Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Under-construction factory wall collapses during storm 3-year-old girl dies father injured

UP: आंधी में फैक्टरी की निर्माणाधीन दीवार गिरी, तीन साल की बच्ची की मौत; पिता घायल

Tue, 28 Apr 2026 09:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 09:49 PM IST
सार

शाम को आई तेज आंधी से तीसरी मंजिल की निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा टूटकर छत पर गिर गया। मलबे में इंदलराम और साक्षी दब गए। मुन्नी देवी के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और दोनों को निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Under-construction factory wall collapses during storm 3-year-old girl dies father injured
आंधी चलने के गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क सुधीर एंक्लेव कॉलोनी में सोमवार रात तेज आंधी से एक कॉस्मेटिक फैक्टरी की निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा गिर गया। हादसे में पड़ोसी के मकान की छत पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची साक्षी की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि पिता इंदलराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मूलरूप से बिहार के सिरसा निवासी इंदलराम राजमिस्त्री हैं। वह पत्नी मुन्नी देवी, बेटे मनकूश और बेटी साक्षी (3) के साथ किराये के मकान में रहते हैं। सोमवार शाम इंदलराम काम से लौटे थे। घर में गैस सिलिंडर न होने के कारण मुन्नी देवी छत पर खाना बना रही थीं। उनके साथ बेटा मनकूश था। इंदलराम छत के दूसरी ओर बेटी साक्षी के साथ बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में तीन मंजिला कॉस्मेटिक क्रीम फैक्टरी का निर्माण चल रहा था। शाम को आई तेज आंधी से तीसरी मंजिल की निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा टूटकर छत पर गिर गया। मलबे में इंदलराम और साक्षी दब गए। मुन्नी देवी के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और दोनों को निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। घायल इंदलराम ने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद शिकायत देंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
इंदलराम के भाई ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक ने निर्माण में लापरवाही बरती। कॉलम मानक के अनुसार नहीं भरे गए थे। उन्होंने जीडीए से जांच की मांग की कि फैक्टरी का नक्शा पास था या नहीं। परिजनों का कहना है कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही से बच्ची की जान गई। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed