फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncontrolled car hits school girl in Bulandshahr she dies

इकलौती बहन की मौत: बेकाबू कार ने स्कूल जा रही छात्रा को मारी टक्कर, मौत; हादसे के बाद मृतका के चाचा को ही पीटा

Thu, 16 Jan 2025 04:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Jan 2025 04:49 PM IST
सार

ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। आरोपी चालक को छुड़ाने के लिए छात्रा के चाचा से मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी चालक ने चुपचाप अपने परिजनों को घटना की सूचना दे दी थी।

विज्ञापन
Uncontrolled car hits school girl in Bulandshahr she dies
थाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के कनौना चौराहे के निकट घर से स्कूल जा रही छात्रा को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल छात्रा को मौके पर मौजूद लोग सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक छात्रा के चाचा ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव औगना निवासी सुंदर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री निशि हरिद्वारी लाल इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा है। गुरुवार सुबह 8 बजे वह घर से स्कूल जा रही थी। कनौना चौराहे के निकट एक अनियंत्रित कार ने निशि को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में निशि गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर घटना की सूचना छात्रा के परिजन और पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन अन्य लोगों की मदद से घायल छात्रा को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्रा के दो भाई ललित और क्रिश का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के चाचा सेन्सरपाल ने आरोपी चालक के नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

चालक के परिजनों पर मारपीट का आरोप
घटना के बाद आरोपी चालक ने चुपचाप अपने परिजनों को घटना की सूचना दे दी जिसके बाद उसके परिजन पहले ही अस्पताल में एकत्रित हो गए। जहां उन्होंने मृतक छात्रा के चाचा सेन्सरपाल के साथ मारपीट कर आरोपी को छुड़ाने के प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने चालक के परिजनों से छात्रा के चाचा को बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed