{"_id":"67461bcdf0c69603fa0d60b4","slug":"uncontrolled-car-collides-with-another-car-due-to-tire-burst-seven-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-519450-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टायर फटने से अनियंत्रित कार दूसरी से टकराई, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टायर फटने से अनियंत्रित कार दूसरी से टकराई, सात घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद / मसूरी। थाना क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बीती रात गाजियाबाद की ओर से मेरठ की ओर जा रही दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें इनोवा सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्रथम उपचार के बाद परिजन मेरठ निजी अस्पताल ले गए।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब नौ बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कुशलिया के सामने दो कारों की भिड़ंत होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायलों को प्रथम उपचार के बाद परिजन मेरठ ले गए। पुलिस के अनुसार वरना कार में सवार राघवेंद्र, कृष्ण झा, अंकित व कमल जोशी नोएडा से रुड़की जा रहे थे जब वे कुशलिया गांव के सामने पहुंचे तो इनकी वरना कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर इसी दिशा में जा रही इनोवा कार से टकरा गई। जिससे इनोवा कार अनियन्त्रित होकर पलट गई। इनोवा सवार शौर्य (33), देविका (30) पत्नी शौर्य, प्रियांशु पांच माह पुत्री शौर्य, माधव (29) पुत्र विपिन, कनिका (25) पत्नी माधव, वंशिका (16), बनिया (12) पुत्री शैलेन्द्र निवासीगण सुशांत सिटी मेरठ, ये शादी समारोह के बाद जयपुर से मेरठ लौट रहे थे। सभी मामूली रूप से घायल हो गए, पुलिस ने इन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया जहां से प्रथम उपचार के बाद परिजन इन्हें मेरठ स्थित कैलाशपति अस्पताल ले गये। एसीपी ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।