{"_id":"69fba03d2ec6d78c30092ea1","slug":"uncontrollable-car-collides-with-bike-near-dcp-office-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18668-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डीसीपी ऑफिस के पास बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डीसीपी ऑफिस के पास बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन
साहिबाबाद। डीसीपी ट्रांस हिंडन कार्यालय से करीब 150 मीटर की दूरी पर छह मई की शाम अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी तो बेकाबू हुई कार भी गड्ढे में जा गिरी। लोगों ने कार चालक इंदिरापुरम निवासी प्रमोद कुमार और बाइक सवार दिल्ली के अशोक नगर निवासी रवि कुमार को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से वाहनों को गड्ढे से निकालवाया।
प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5ः30 बजे रवि कुमार अपनी बाइक पर मोहन नगर से वैशाली की तरफ जा रहे थे। उन्हीं के पीछे प्रमोद कुमार अपनी कार से चल रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।
टक्कर लगते ही रवि कुमार बाइक समेत गड्ढे में गिर गए। वहीं, बेकाबू कार भी नीचे गडढे़ में जा गिरी। लोगों की मदद से दोनों घायलों को नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रवि कुमार का इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है। वहीं, प्रमोद कुमार को प्राथमिकी उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। प्रभारी एसीपी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।