फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle swear that father will not run bike without helmet

Ghaziabad News: अंकल कसम खाते हैं आगे से पापा बिना हेल्मेट नहीं निकलेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Uncle swear that father will not run bike without helmet
गाजियाबाद। अंकल...पापा ने हेल्मेट न पहनकर बहुत गलत किया है। हमें इनकी बहुत जरूरत है। पापा की ओर से हम इसके लिए माफी मांगते हैं। कसम खाते हैं कि आगे से पापा कभी भी स्कूटी पर बिना हेल्मेट के नहीं निकलेंगे। यह बात सुनकर प्रवर्तन अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा का दिल भी पसीज गया और उन्होंने चालान की कार्रवाई किए बिना हाथ जोड़कर स्कूटी चला रहे व्यक्ति से कहा कि खुद के साथ बच्चों के भविष्य की चिंता करो। परिवार को आपकी बहुत जरूरत है।
विज्ञापन

यह वाकया बुधवार दोपहर को विजयनगर के पास चेकिंग के दौरान एनएच-9 पर हुआ। विजयनगर के 50 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूटी पर अपने पीछे दो अपनी व एक पड़ोसी की बेटी को बैठा रखा था। दोपहिया पर चार लोगों को बैठाने के साथ किसी ने भी हेल्मेट नहीं लगाया हुआ था, इसी वजह से उनको रोका गया। करीब बीस मिनट उनमें यह वार्तालाप हुई। इसके बाद उनको जाने दिया गया। राजेश्वर कुशवाहा ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है। इसी क्रम में तीसरे दिन बिना हेल्मेट-सीटबेल्ट, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते, गलत दिशा में चलते, शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में अभियान चलाया गया। इस दौरान हेल्मेट न लगाने पर 80, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन प्रयोग करने पर 15, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 4 लोगों के चालान किए गए। यह कार्रवाई पूरे जिले में हुई। 31 जुलाई तक अलग अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed