फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uma Bharti said SP was cremated in 2017 elections now Pind Daan should be done appeal to vote in support of Nand Kishore gurjar

उमा भारती बोलीं: 2017 के चुनाव में सपा का हुआ था अंतिम संस्कार, अब पिंडदान होना चाहिए, नंद किशोर के समर्थन में वोट करने की अपील  

Tue, 08 Feb 2022 11:36 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 11:36 PM IST
सार

उमा भारती ने कहा कि लोगों ने सरकार को पांच साल देख लिया है, अभी भाजपा को 15 साल और देने हैं। भारत की राजनीति में पहली बार एक साधु 2003 में मध्य प्रदेश की सीएम बनी थी। उस समय कांग्रेस के लोग मजाक बनाते थे कि साधुओं का काम भजन करना होता है, वह राज नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Uma Bharti said SP was cremated in 2017 elections now Pind Daan should be done appeal to vote in support of Nand Kishore gurjar
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गाजियाबाद के लोनी के 100 फुटा रोड पर भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा की सरकार की याद आती है, क्या अयोध्या के राम याद आते हैं या कारसेवकों पर चलती हुई गोलियां याद आती हैं। प्रदेश के लोगों को एक ही बात याद आती है कि जल्दी चलो वोट डालो, कहीं समाजवादी पार्टी की सरकार ना आ जाए, नहीं तो हमारा जीवन मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उनका अंतिम संस्कार हुआ था, इस चुनाव में उनका पिंडदान हो जाना चाहिए।

विज्ञापन


उमा भारती ने कहा कि लोगों ने सरकार को पांच साल देख लिया है, अभी भाजपा को 15 साल और देने हैं। भारत की राजनीति में पहली बार एक साधु 2003 में मध्य प्रदेश की सीएम बनी थी। उस समय कांग्रेस के लोग मजाक बनाते थे कि साधुओं का काम भजन करना होता है, वह राज नहीं कर पाएंगे। जब वह मुख्यमंत्री बनीं तब बिजली पानी समेत अन्य समस्याओं का निदान कर मध्य प्रदेश को अव्वल दर्जे का बनाया था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री से कहा था कि यह उनका सही फैसला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता पहले नोएडा नहीं आते थे। क्योंकि, उन्हें किसी ज्योतिषी ने कहा था कि जो नोएडा जाता है वह चुनाव हार जाता है। लेकिन योगी आदित्यनाथ को नोएडा जाने में कोई डर नहीं लगा, क्योंकि उनके लिए प्रदेश का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री से गंगासागर तक पैदल चलूंगी तो लोगों को उनकी जिम्मेदारियों को याद दिला दूंगी। गंगा जितनी सरकार की जिम्मेदारी है, उससे ज्यादा लोगों की जिम्मेदारी है। गंगा को साधु संतों ने अपनी तपस्या से बचाए रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोरोना का संकट ना आया होता तो गंगा का बहुत अच्छा काम देखने को मिला होता। उन्होंने लोनी की जनता से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु शर्मा, राजेंद्र, धर्मेंद्र त्यागी, पवन मावी, ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed