{"_id":"57c87e4c4f1c1b3d782cbe8f","slug":"ultrasound-center-shut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के चलते बंद अल्ट्रासाउंड सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्र्रासाउंड सेंटर संचालकों की हड़ताल का पहले दिन मिला-जुला असर दिखा। कुछ सुपरस्पेशियलिटी अस्पतालों और छोटे अल्ट्रासाउंड सेंटर जहां खुले रहे वहीं, कई सेंटर बंद रहे। इससे मरीजों को अधिक परेशानी नहीं हुई।
उधर, इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन गाजियाबाद और आईएमए गाजियाबाद के चिकित्सकों ने बैठक कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के नाम पर प्राइवेट डाक्टर्स का शोषण हो रहा है।
गलत धाराओं के माध्यम से प्रशासन द्वारा चिकित्सकों पर अत्याचार किया जा रहा है। फार्म ‘एफ’ भरने में जरा सी गलती पर भी यह माना जाता है कि लिंग परीक्षण हुआ है और चिकित्सकों को सजा हो जाती है।
विज्ञापन
इसको लेकर पिछले डेढ़ साल से इसके विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, फोगस्सी सहित कई अन्य एसोसिएशन ने मंत्रालय के अधिकारियों से बैठक भी की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। इससे मजबूर होकर अल्ट्रासाउंड की सभी सेवाएं बंद करने के निर्णय लिया गया है।
आईएमएम गाजियाबाद के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि आईएमए भी इस हड़ताल का समर्थन कर रहा है। इसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत चल रही है। देर रात तक कोई फैसला आने की उम्मीद है।
कोई फैसला अगर नहीं हुआ तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। बैठक में और ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. सौरभ अग्रवाल, डा. सतवीर सिंह और डॉ. मुक्ता सिंह सहित पचास चिकित्सक शामिल रहे।