फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ultrasound center raided on complaint of gender test in Loni, FIR against five

Ghaziabad News: लोनी में लिंग परीक्षण की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, पांच के खिलाफ एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound center raided on complaint of gender test in Loni, FIR against five
गाजियाबाद। लोनी में हरियाणा गुरुग्राम से गर्भवती महिलाओं के लिंग परीक्षण कराने की सूचना के बाद गुरुग्राम और गाजियाबाद की पीसीपीएनडीटी टीम ने रविववार को संयुक्त रूप से छापा मारा। लोनी के देव डायग्नोस्टिक सेंटर पर चिकित्सक की गैरहाजिरी में लिंग परीक्षण किया जा रहा था। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी है और पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसके साथ ही चिकित्सक को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि अगर इस मामले में चिकित्सक की भागीदारी हुई तो उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल को पंजीकरण रद्द करने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि गुरुग्राम क्षेत्र से कुछ महिलाएं लोनी क्षेत्र में आकर लिंग परीक्षण करा रही हैं। जिसके बाद गुरुग्राम पीसीपीएनडीटी टीम से समन्वय स्थापित कर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोनी के देव डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। सेंटर पर डिकॉय मरीज का अल्ट्रासाउंड सुमित कुमार कर रहे थे। उस समय केंद्र के लिए पंजीकृत चिकित्सक डॉ. गौरव गुप्ता अनुपस्थित थे लेकिन उन्होंने कई खाली रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए हुए थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए मशीन सील की और डॉ. गौरव गुप्ता, सचिन, एमके गुप्ता, अमित कुमार, तोपेश उर्फ विनय और अमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुकदमे में गिरफ्तारी की धारा न होने से सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed