{"_id":"5720e10a4f1c1b6907a91fdf","slug":"ujjwala-plan-began-to-form-at-gas-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उज्ज्वला’ योजना के गैस एजेंसियों पर मिलने लगे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उज्ज्वला’ योजना के गैस एजेंसियों पर मिलने लगे फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उज्ज्वला’ योजना के लिए गैस एजेंसियों के पास फार्म आ चुके हैं। लाभार्थी गैस एजेंसियों में आकर फार्म भरेंगे। इसके बाद इन लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। गैस चूल्हा, रबर और अन्य सामान भी साथ में दिए जाएंगे पर उसका मूल्य किस्तों में लिया जाएगा।
विज्ञापन
गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार एक मई से ‘उज्ज्वला’ योजना को शुरू करने जा रही है। इसमें बीपीएल कार्ड धारक और अंत्योदय धारक के अलावा निर्धारित की गई सात कैटेगरी के लोगों को फ्री में गैस कनेक्शन दिए जाने हैं।
विज्ञापन
इन लोगों के लिए कंपनियों ने फार्म भेज दिए है। आवेदक फार्म भरकर जमा करेंगे। इसके बाद फार्म की जांच की जाएगी। एजेंसियों के पास जितने आवेदन आएंगे उन सभी को कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
योजना के प्रचार के लिए हॉकरों से भी कहा गया है कि वह जिन क्षेत्रों में जाए वहीं योजना के लिए पात्र लोगों से आवेदन मांगे। गैस कंपनियों ने प्रत्येक एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को कनेक्शन दें।