फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr Double Murder Two young man killed after kidnapping Head separated torso by taking it to Sambhal

Bulandshahr Double Murder: अपहरण के बाद दो युवकों की हत्या, संभल ले जाकर धड़ से अलग किए सिर, चौंकाने वाली वजह

Tue, 04 Oct 2022 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Oct 2022 12:15 PM IST
सार

Bulandshahr Double Murder: बुलंदशहर में दो युवकों की अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों युवकों की हत्या के बाद शवों कार में डालकर संभल जिले में लेकर गए। यहां आरोपियों ने दोनों के सिर धड़ से अलग कर दिए और फिर शवों को झाड़ियों में फेंक दिया। सिर गंगा में फेंक दिए।

विज्ञापन
Bulandshahr Double Murder Two young man killed after kidnapping Head separated torso by taking it to Sambhal
भूपेंद्र और भूरा के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bulandshahr Double Murder: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना इलाके के गांव कैलावन निवासी युवक भूपेंद्र उर्फ भोलू और उसके चचेरे भाई भूरा का शनिवार शाम अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मामले में सोमवार देर रात गांव कैलावन निवासी युवक दीपांशु को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने भाई तुषार और गांव निवासी एक साथी के साथ मिलकर दोनों चचेरे भाइयों की हत्या कर दी है। साथ ही दोनों के शव संभल जनपद के रजापुर थाना इलाके के पास फेंक दिए हैं। इसके अलावा, आरोपियों ने दोनों युवकों के सिर काटकर गंगा नदी में फेंक दिए। 
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने दोनों के सिर कटे शव बरामद कर लिए हैं। हालांकि अभी तक दोनों के सिर नहीं मिल सके हैं। पकड़े गए आरोपी का बड़ा भाई तुषार दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की मां से भूपेंद्र के थे अवैध संबंध

जानकारी में सामने आया कि आरोपियों की मां से भूपेंद्र के अवैध संबंध थे। आरोपी दीपांशु ने अपनी मां को भूपेंद्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसके बाद ही अपने भाई दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल तुषार उर्फ गोलू के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग कर ली थी। 

आरोपियों ने भूपेंद्र को शराब पीने के बहाने घर बुलाया। भूपेंद्र के साथ उसका तहेरा भाई भूरा भी आ गया। सभी ने बैठकर साथ शराब पी। नशा होने पर लोहे की रॉड से दोनों की हत्या कर दी। उसके बाद दोनों शवों को अपनी गाड़ी में रखकर अनूप शहर के रास्ते संभल जिले की सीमा में ले गए। 

यहां पर दोनों की सिर धड़ से अलग कर दिए और एक बोरे में भरकर शवों को झाड़ियों में फेंक दिया। सिर गंगा में डाल दिए। आरोपियों के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पिता की जगह ही मृतक आश्रित में तुषार उर्फ गोलू को दिल्ली पुलिस में नौकरी मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed