फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two young man drown in Ganga at Gandhi Ghat in Bulandshahr

बुलंदशहर : गांधीघाट पर स्नान के लिए आए दो युवक गंगा में डूबे, दोनों की मौत

Tue, 30 Mar 2021 07:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Two young man drown in Ganga at Gandhi Ghat in Bulandshahr
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरौरा में गांधीघाट पर अपने परिचितों के साथ स्नान के लिए जनपद अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के ग्राम मढौली से आए दो युवक गंगा नदी में डूब गए। दोनों को मरणासन्न हालत में तैराकों ने नदी से निकाला। 
विज्ञापन


एंबुलेंस से डिबाई सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घाषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।  

जनपद अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के ग्राम मढौली निवासी पप्पू (38) पुत्र रामवीर और चन्द्रभान सिंह (40) पुत्र लाखन सिंह अपने अन्य परिचितों के साथ गंगा स्नान के लिए मंगलवार को गांधी घाट पर आए थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दोनों नदी में डूब गए। 
विज्ञापन


घाट पर स्नान कर रहे लोगों द्वारा शोर शराबा करने पर स्थानीय तैराकों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई गई। जिसके बाद दोनों को मरणासन्न स्थिति में नदी से निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से डिबाई सीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed