{"_id":"63180455a1cfec577b2c5f4b","slug":"two-years-and-nine-months-old-shajit-sharma-told-names-of-206-bones-of-body-in-three-minutes-and-17-seconds","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज: पौने तीन साल के शजीत ने 3 मिनट 17 सेकेंड में बताए शरीर के 206 हड्डियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज: पौने तीन साल के शजीत ने 3 मिनट 17 सेकेंड में बताए शरीर के 206 हड्डियों के नाम
Wed, 07 Sep 2022 08:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:09 AM IST
सार
शजीत की मां डॉ. ईशा गुप्ता ने बताया कि शजीत प्ले स्कूल में पढ़ता है। मानव शरीर को लेकर उसकी जिज्ञासा काफी रहती थी। पेशे से डेंटिस्ट होने के कारण क्लीनिक में भी इस तरह के पोस्टर लगे हुए हैं, जिसे शजीत पूछता रहता था
विज्ञापन
Shajit Sharma
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के कौशांबी में महज तीन मिनट 17 सेकेंड में पौने तीन साल के शजीत शर्मा ने मानव शरीर के 206 हड्डियों के नाम बताकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। शजीत के इस उपलब्धि की जानकारी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से मेल के जरिए दी गई है।
शजीत की मां डॉ. ईशा गुप्ता ने बताया कि शजीत प्ले स्कूल में पढ़ता है। मानव शरीर को लेकर उसकी जिज्ञासा काफी रहती थी। पेशे से डेंटिस्ट होने के कारण क्लीनिक में भी इस तरह के पोस्टर लगे हुए हैं, जिसे शजीत पूछता रहता था। उन्होंने बताया कि जब बच्चे को हड्डियों के बारे में बताती थी तो वह बहुत जल्दी याद कर लेता था।
ऐसे में उन्होंने इसकी एक वीडियो बनाई जिसमें 3 मिनट 17 सेकेंट में शजीत ने मानव शरीर के सभी हड्डियों को पहचानते हुए उसके नाम बताए। यह वीडियो रिकॉर्ड के लिए उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की साइट पर अगस्त के प्रथम सप्ताह में अपलोड किया। जिसका परिणाम अब आया है। डॉ. ईशा ने बताया कि पहले एक तीन साल के बच्चे ने 3 मिनट 50 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे शजीत ने तोड़ा है।