{"_id":"64aefce38d56e6d7af0fbe69","slug":"two-year-old-girl-died-after-drowning-in-a-pit-after-mining-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-153049-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खनन के बाद हुए गड्ढे में डूबकर दो साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खनन के बाद हुए गड्ढे में डूबकर दो साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। खनन के बाद हुए करीब पांच फुट गड्ढे में भरे पानी में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित गंगाजल प्लांट के पास की है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया है। बताया जा रहा है कि यहां पांच साल पहले खेत से मिट्टी निकाली गई थी, जिसके बाद करीब पांच फुट का गड्ढा बना हुआ है।
बदायूं के इस्लामनगर निवासी सतपाल यहां किराये पर खेती का काम करते हैं। खेत के पास ही झुग्गी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर उनकी दो साल की बेटी रिया खेल रही थी। खेलते-खेलते वह गड्ढे के पास चली गई और उसमें गिर गई। करीब आधे घंटे परिवार के लोगों ने रिया की तलाश करनी शुरू कर दी। तभी गड्ढे में रिया का शव उतराता दिखा। परिवार के लोगों और आसपास के लोगों ने बच्ची के शव को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तहरीर नहीं देने पर बिना कार्रवाई के ही लौट गई। सतपाल का कहना है कि पांच साल पहले गंगाजल प्लांट के निर्माण के समय खेत की खोदाई की गई थी। बारिश के बाद खेत में पानी भरा हुआ है।
मामले में एसडीए सदर विनय कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में जांच कराई जाएगी। अवैध खनन पाए जाने पर जमीन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।