{"_id":"62121b4ac5616358cf105218","slug":"two-smugglers-arrested-with-charas-worth-four-crores-used-to-supply-in-different-cities-through-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: चार करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जंगलों के रास्ते अलग-अलग शहरों में करते थे सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: चार करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जंगलों के रास्ते अलग-अलग शहरों में करते थे सप्लाई
Sun, 20 Feb 2022 04:13 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:13 PM IST
सार
पूछताछ में दोनों ने अपने दो साथी संजय और बबलू पंडित के बारे में जानकारी दी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी थाना ने दिल्ली पुलिस के साथ कार्रवाई कर चार करोड़ की चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण ईरज रजा ने बताया कि सूचना पर मेरठ एक्सप्रेस वे पर गंगनहर पटरी के समीप चेकिंग के दौरान रीनॉल्ट कार को रोका। इसमें से 104 किलो से अधिक चरस को बरामद कर संजीत निवासी जगदंबाविहार सागरपुर साउथ वेस्ट दिल्ली और अंकुर निवासी गीतांजलि पार्क सागरपुर साउथ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दोनों नेपाल के पहाड़ों पर जंगलों के रास्ते चरस लेकर देश के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते थे। पूछताछ में दोनों ने अपने दो साथी संजय और बबलू पंडित के बारे में जानकारी दी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन