फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two robbers and Saraf arrested, loot recovered

Ghaziabad News: दो लुटेरे और सराफ गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two robbers and Saraf arrested, loot recovered
मुरादनगर। पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश व एक सराफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की चेन व मंगलसूत्र बरामद किए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि क्राॅसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनुज निवासी सादुल्लापुर गौतमबुद्धनगर, विशाल निवासी साहिबाबाद व सराफ दौलतराम निवासी नूरपुर गांव को गिरफ्तार किया है। कब्जे से तीन सोने की चेन, मंगलसूत्र, 11500 रुपये व चोरी की बाइक बरामद की है। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने मई माह में महिला अर्चना निवासी प्रतीक रॉयल सोसायटी से सोने की चेन लूटी थी।

इसके अलावा बदमाश एनसीआर क्षेत्र में 20 से 25 स्रेचिंग समेत अन्य वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लूट का माल सराफ दौलतराम को बेचते थे। अनुज के खिलाफ 12 से अधिक लूट, चार आम्र्स एक्ट, गैंगस्टर, विशाल के खिलाफ लूट के सात, चोरी के दो, एनडीपीएस, आबकारी का एक एक, दौलतराम के खिलाफ आठ मामले दर्ज है। यह गैंग नवंबर माह में जेल से छूटकर आया था और दोबारा लूट की वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed