फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two Reliance Trends employees accused of embezzling Rs 11 lakh

Ghaziabad News: रिलायंस ट्रेंड्स के दो कर्मियों पर 11 लाख गबन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two Reliance Trends employees accused of embezzling Rs 11 lakh
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित हैबीटेट सेंटर में संचालित रिलायंस ट्रेंड्स की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मृति शर्मा ने स्टोर के ही दो कर्मी कलुआ सिंह और सुशील तिवारी पर 11 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। तीन माह में दोनों पर 11.65 लाख रुपये का वित्तीय घपला करने का आरोप है। रविवार की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

स्मृति शर्मा ने बताया कि ऑडिट के दौरान 12 अगस्त 2025 से सात नवंबर 2025 के दौरान कैश काउंटर से 11.65 लाख रुपये का गबन होने की बात सामने आई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो कलुआ और सुशील ग्राहकों से रुपये लेकर अपने पास रखते दिखाई दिए। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ग्राहकों से लिए रुपयों कंपनी के सॉफ्टवेयर में अपडेट नहीं करते थे। आरोप है कि आठ नवंबर 2025 को दोनों लोग कैश काउंटर पर पहुंचे और स्टोर प्रबंधक उमेश पर दबाव बनाकर 16.500 रुपये भी निकाल लिए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed