फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two policemen died in a road accident late night in Vasundhara

गाजियाबाद: वसुंधरा में देर रात सड़क हादसा, पुलिस के दो सिपाहियों की मौत; जांच में जुटे अधिकारी

Mon, 08 Jan 2024 09:12 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 09:12 AM IST
सार

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें यूपी और दिल्ली पुलिस के दो सिपाही हादसे का शिकार हो गए। दोनों की हादसे में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Two policemen died in a road accident late night in Vasundhara
वसुंधरा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा में दिल्ली पुलिस के मुख्य आरक्षी जय ओम शर्मा और यूपी पुलिस के सिपाही जगबीर राघव की सड़क दुर्घटना में देर रात मौत हो गई। दोनों सिपाही शालीमार गार्डन में रहने वाले बिल्डर निखिल की सुरक्षा में तैनात थे।
विज्ञापन


आईएसएफ रोड की तरफ से आते हुए देर रात में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रात में ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। फिलहाल दोनों सिपाहियों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि घटना में मौत का शिकार हुए पुलिस कर्मियों की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस के मुख्य आरक्षी जय ओम शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी ग्राम सबका जिला बागपत और उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्य आरक्षी जगवीर पुत्र घनश्याम निवासी गढ़ीरामबल थाना इरादत नगर जिला आगरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed