{"_id":"61a7b981810443293c48d9da","slug":"two-people-including-bank-manager-who-sought-bribe-in-ghaziabad-were-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: रिश्वत मांगने वाले बैंक प्रबंधक समेत दो को जेल, सीबीआई की टीम ने मंगलवार को मुरादाबाद से किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: रिश्वत मांगने वाले बैंक प्रबंधक समेत दो को जेल, सीबीआई की टीम ने मंगलवार को मुरादाबाद से किया था गिरफ्तार
Wed, 01 Dec 2021 11:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में रिश्वत लेने के आरोपी बैंक प्रबंधक और एक कर्मचारी को सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बैंक प्रबंधक व कर्मचारी ने किसान से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने आठ हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के बीरपुर बरियार उर्फ खरक निवासी खैराती के पास 30 बीघा खेत है। खेती करने के लिए खैराती को पैसों की जरूरत थी। इसके लिए लाला टीकर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से तीन लाख के लोन के लिए आवेदन किया था।
लोन की कार्रवाई के लिए किसान को बार-बार बैंक बुलाया गया। केसीसी की पासबुक दे दी गई, लेकिन रकम नहीं दी गई। खैराती का आरोप है कि शाखा प्रबंधक गिरीश चंद्र से मिलकर लोन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि तीन लाख रुपये लेने के लिए आठ हजार रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद ही तीन लाख की रकम मिलेगी।
विज्ञापन
बैंक से बाहर निकलने पर बैंककर्मी कयूम ने बुलाकर कहा कि दो हजार रुपये दोगे तभी काम होगा, नहीं तो चक्कर काटते रहोगे। शिकायत के बाद पहुंची सीबीआई टीम ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया।