फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people died three seriously injured after auto colliding with dividerc

गाजियाबाद: डिवाइडर से ऑटो टकराकर पलटने से दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Tue, 19 Jan 2021 07:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Two people died three seriously injured after auto colliding with dividerc
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खजूरी पुस्ता मार्ग पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार डीयू में बीए की छात्रा प्रिया और ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें बैठे तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया है। ऑटो चालक खजूरी से लोनी सवारी लेकर आ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लोनी कोतवाली के अशोक विहार कॉलोनी में प्रिया (19) परिवार के साथ रहती थी। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से क्लास लेकर लौट रही थी। वह खजूरी से लोनी आने के लिए सोनिया विहार निवासी प्रदीप (26) के ऑटो में बैठी थी। ऑटो में मनीष निवासी सोनिया विहार दिल्ली और अनिकेत व संतोष निवासी पाभी सादकपुर भी लोनी आने के लिए खजूरी से बैठे थे। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में खजूरी पुस्ता मार्ग पर पहुंचते ही ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लोनी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्रिया और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिकेत और मनीष की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली अस्पताल में रेफर कर दिया। संतोष को उपचार के दौरान छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ उमेश पवार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलते ऑटो में नीचे झुककर चालक कुछ उठा रहा था
पुलिस के अनुसार चालक प्रदीप और मनीष दोनों साथी थे। ऑटो के आगे की तरफ चालक के पास मनीष बैठा था। ऑटो की रफ्तार तेज थी। चलते ऑटो में प्रदीप ऑटो के नीचे से कुछ उठाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

भाई की तबीयत खराब हुई तो खुद ऑटो चलाने निकला प्रदीप
प्रदीप गाड़ी चलाता था। परिवार में पत्नी सीमा, एक साल का बेटा जयंत है। प्रदीप का भाई दीपक खजूरी पुस्ता मार्ग पर ऑटो चलाता है। मंगलवार को दीपक की तबीयत खराब थी। दीपक की तबीयत खराब होने पर प्रदीप अपनी पत्नी से कहकर खजूरी पुस्ता मार्ग पर ऑटो चलाने निकल गया। देर शाम परिवार वालों को पुलिस से दुर्घटना होने की सूचना मिली। हादसे में प्रदीप की मौत की जानकारी पुलिस ने उन्हें दी।

प्रिया के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे परिजन
प्रिया की मौत की खबर सुनने के बाद परिजन लोनी सीएचसी पहुंचे। परिजन प्रिया के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


नियम से ज्यादा सवारी भरते हैं ऑटो चालक
ट्रैफिक नियमों के अनुसार, एक ऑटों में चालक और तीन सवारी बैठ सकते हैं। लेकिन लोनी में ऑटो चालक छह सवारी तक बैठा लेते हैं। जिससे हादसा होने का खतरा बना होता है। लोनी खजरी पुस्ता मार्ग पर हुए हादसे में चालक ने युवती समेत चार सवारी बैठा रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed