{"_id":"6411b7a09152879ff109af8e","slug":"two-people-died-after-car-rammed-into-tree-in-hapur-s-garhmukteshwar-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: गढ़मुक्तेश्वर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो लोगों की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: गढ़मुक्तेश्वर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो लोगों की मौत, चार जख्मी
Wed, 15 Mar 2023 05:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:48 PM IST
सार
स्याना रोड पर बागड़पुर कट के पास तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर निवासी अरजान और चिड़ावक थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर निवासी शादाब की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर बागड़पुर कट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि गांव मीठेपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर से कार सवार लोग गांव सुनपुरा अमरोहा जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर बागड़पुर कट के पास तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर निवासी अरजान और चिड़ावक थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर निवासी शादाब की मौके पर मौत हो गई। जबकि फैसल पुत्र अमजद, फरमान पुत्र वकील, कासिम पुत्र कलुवा निवासी ग्राम मिठेपुर थाना गुलावठी और अयान पुत्र शाहिद निवासी सोहनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन