फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two new 33 KV sub stations are being built with Rs 13.5 crores

Ghaziabad News: 13.5 करोड़ से बन रहे हैं 33 केवी के दो नए सब स्टेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two new 33 KV sub stations are being built with Rs 13.5 crores
चारू शर्मा
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में ऊर्जा निगम की तरफ से निर्बाध बिजली आपूर्ति की लिए दो नए सब स्टेशन बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 33 केवी का एक सब स्टेशन हिंडन एयरपोर्ट के पास व दूसरा नूरनगर में बनने जा रहा है। इसके बनने से यहां के 20 हजार से अधिक लोगों को बिजली आपूर्ति की समस्याओं से निजात मिलेगी। साथी ही इसके बनने के बाद राजेंद्रनगर व लाजपतनगर सब स्टेशनों का लोड कम होगा। इन दो स्टेशनों को बनाने का कुल बजट 13.5 करोड़ है।
बढ़ते ओवरलोडिंग का कारण डिवीजन तीन में दो सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके बनने से 20 हजार लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग तेजी से बढ़ने के कारण ओवरलोडिंग एक बड़ी समस्या बन जाती है। इससे बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम द्वारा हिंडन एयरपोर्ट के पास व नूर नगर में सब स्टेशन बनाने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

----
20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
बढ़ते ओवरलोड के कारण राजेंद्रनगर, लाजपतनगर, मोहननगर, सिहानी, नंदग्राम में बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होते है। इससे ध्यान में रखते हुए हिंडन एयरपोर्ट के पास व नूरनगर में 33 केवी का नया सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इससे 20 हजार से अधिक उपभोक्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
बढ़ते ओवरलोड को देखते हुए गर्मियों से पहले हिंडन एयरपोर्ट के पास व नूरनगर में दो सब स्टेशन बनाने का लिए केवल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इनके बनने से लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। - दीपक अग्रवाल, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed