फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two more murderers arrested; mystery of the incident continues

Ghaziabad News: दो और हत्यारोपी गिरफ्तार वारदात का रहस्य बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two more murderers arrested; mystery of the incident continues
मोदीनगर। खिंदौड़ा गांव में 21 जून की रात आम के बाग के ठेकेदार पप्पू और उनके बेटे शाहनवाज की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और नामजद आरोपियों मोहित उर्फ बादशाह और लवली को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मोहित जिलाबदर अपराधी है। पुलिस का कहना है कि दोनों अपने गांव खिंदौड़ा के पास ही घूम रहे थे।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि दोनों से पूछताछ में पुलिस कोई खास जानकारी हासिल नहीं कर सकी। इतना तक नहीं पता कर पाई कि दोहरे हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल कहां से आई? गिरफ्तार दोनों आरोपियों की दोहरे हत्याकांड में भूमिका के बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। उनके पास से कोई हथियार भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इन दो से पहले तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने कहा था कि फरार चल रहे आरोपियों के पकड़े जाने पर राज खुलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पुलिस ने पप्पू के भाई बिलाल की तहरीर पर सुधीर, दीपक, बिट्टू, मोहित उर्फ बादशाह, लवली, आसिफ, दीपक पुत्र कांति निवासी खिदौड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के अगले दिन सुधीर व उसके पुत्र दीपक और बिट्टू को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की थी। दो आरोपी दीपक और आसिफ अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




किरकिरी के बाद दिखाई गिरफ्तारी

मोहित उर्फ बादशाह व लवली के परिजनों ने दोनों आरोपियों को चार दिन पूर्व ही हिरासत में लेकर एनकांउटर की साजिश रचने का आरोप पुलिस पर लगाया गया था। मोहित के परिजनों ने एक पेट्रोल पंप से उसे हिरासत में लेने का वीडियो वायरल कर बुधवार को मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। वहीं हिंदू रक्षा दल और हिंदू जागरण मंच की ओर से फर्जी एनकांउटर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। वीडियो वायरल होने से पुलिस की किरकिरी हो रही थी। पुलिस ने जिलाबदर मोहित उर्फ बादशाह व लवली को गिरफ्तार करने का प्रेस नोट जारी कर दिया।



गांव में ही थे तो छह

दिन बाद क्यों मिले
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी खिंदौड़ा गांव के पास ही की गई है। सवाल यह उठ रहा है कि दोनों गांव में ही थे तो गिरफ्तारी में छह दिन क्यों लग गए। पुलिस अधिकारी कह रहे थे कि उनकी तलाश में छह टीमें लगी हुई हैं। सवाल यह भी है कि छह टीमें क्या कर रही थीं। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि दोनों को कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। दो नामजद अभी भी फरार है। उनकी तलाश में भी टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed