फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two miscreants of biker gang involved in robbery arrested

Ghaziabad News: लूटपाट करने वाले बाइकर्स गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of biker gang involved in robbery arrested
गाजियाबाद। राहगीरों से लूटपाट करने वाले बाइकर्स गैंग के दो बदमाश और एक सुनार को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक चेन, 2500 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे इंदिरापुरम के प्रहलादगढ़ी निवासी दीपक यादव, वेव सिटी के आदित्य वल्र्ड सिटी निवासी जोगिंदर सिंह और इंदिरापुरम वसुंधरा निवासी सुनार उमेश वर्मा हैं। पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह जोगिंदर के साथ बाइक से रिहायशी इलाकों में राहगीरों से लूटपाट करते हैं। लूटे गए माल को वह उमेश को कम दामों में बेच देते हैं। इन्होंने 27 अगस्त को योगिंदर कुमार वर्मा से शास्त्रीनगर में और 18 सितंबर को दिप्ती शर्मा से चेन स्नेचिंग की करने की बात कबूली है।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पेशेवर लुटेरे हैं। दीपक के खिलाफ गाजियाबाद में लूट व चोरी के 13 और गौतमबुद्धनगर में पांच मुकदमें हत्या के प्रयास के दर्ज हैं। जोगिंदर के खिलाफ गाजियाबाद में लूट व चोरी के तीन और उमेश के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed