फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two legislators in the race to get the seat in the cabinet

मंत्रीमंडल में जगह पाने की रेस में दो विधायक सबसे आगे

Sat, 18 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two legislators in the race to get the seat in the cabinet
लाल बत्ती कार - फोटो : file photo

प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए महंत आदित्यनाथ का नाम तय होने के बाद अब उनके मंत्रीमंडल को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्माने लगा है। गाजियाबाद से भी कई विधायक उनके मंत्रीमंडल में जगह पाने के लिए जुगत लगा रहे हैं। लालबत्ती की रेस में जिले के दो विधायकों के नाम सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


इस रेस में सबसे आगे साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा को माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह संघ से उनके बेहतर रिश्तों और प्रदेश में सबसे बड़ी जीत भाजपा के नाम कराना भी माना जा रहा है। संघ से बेहतर रिश्तों की वजह से उन्हें पहली बार 2007 में टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया गया था।
विज्ञापन


रेस में दूसरा नाम मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू शिवाच का माना जा रहा है। मंजू शिवाच भी संघ में अच्छी पकड़ रखती हैं। 21 साल बाद मोदीनगर में कोई महिला विधायक बनी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनकी दावेदारी भी मजबूत है। हालांकि शहर विधायक अतुल गर्ग भी लालबत्ती की दौड़ में अन्य विधायकों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी भी पिता की मंत्री पद के सीक्वल को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पिता राजपाल त्यागी कई बार यूपी में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। खुद अजीत पाल त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर लालबत्ती का रुतबा हासिल कर चुके हैं।


लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर भी मंत्रीमंडल में शामिल होने की जुगत में हैं। लोनी में पहली बार भाजपा का परचम लहराकर वह भी खासी चर्चाओं में है। उनके जीतने पर पाकिस्तान से गुर्जर समाज ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed