फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two innocent people died due to drowning in the pond pit in Simbhaoli

हापुड़ में हादसा: तालाब के गड्ढे में अचानक गिरीं दो मासूम, डूबने से गई जान; परिजन में मचा कोहराम

Thu, 28 Mar 2024 03:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंभावली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंभावली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 03:02 PM IST
सार

सिंभावली में तालाब के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। यह मामला सिंभावली के गांव वैठ का बताया जा रहा है। दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two innocent people died due to drowning in the pond pit in Simbhaoli
तालाब में डूबने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव वैठ में नैनिहाल में आए दो बच्चों की गांव के निकट तालाब के गड्डे में डूबने से मौत हो गई। दो बच्चों की मौत के बाद उनके परिजन में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि परिजन ने बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर रहे है।

विज्ञापन


गांव निवासी आश मोहम्मद की मौत हो चुकी है। जबकि उसकी एक बेटी की शादी गांव में ही हुई है। दूसरी बेटी 15 दिन पहले मायके में आई थी जबकि एक बेटी जिला मेरठ के गांव सलाई में रहती हे। बताया गया है कि गर्मी की छूट्टी होने पर सलाई निवासी बेटी अपनी 10 वर्ष की बेटी इलमा के साथ गांव में आई थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह को इलमा अपनी मौसेरे भाई अरहान छह वर्ष के साथ गांव के निकट स्थित तालाब के पास पहुंच गई। वहां दोनों बहन भाई तालाब के गड्डे में जाकर अचानक गिर कर डूब गए। बच्चों को डूबा देखकर वहां काम करने वाले लोगों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आए परिजन समेत ग्रामीणों ने दोनों के बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया, वहीं बच्चों के शवों को देखने के लिए लोगों का हुजुम जुड़ गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर है, परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed