{"_id":"69e28f7f752c92df070ef29a","slug":"two-injured-in-bike-collision-one-in-critical-condition-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17902-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड 1 में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पसौंडा निवासी अनस और गौरव घायल हो गए। हादसा 30 मार्च की दोपहर उस समय आ जब दोनों दिल्ली से घर लौट रहे थे। आईआरएस सोसायटी के पास तेज रफ्तार बाइक ने युवकों की बाइक में टक्कर मार दी। मामले को पुलिस ने 17 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित अनस ने बताया कि वह एसी मरम्मत का काम करके 30 मार्च की दोपहर वह गौरव के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। अभय खंड क्षेत्र में सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में में उनका पैर टूट गया और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया। उन्होंने तुरंत परिवार को फोन किया और परिजनों ने दोनों को संजय नगर स्थित कंबाइंड अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गौरव को पहले दिल्ली जीटीबी और उसके बाद में दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। इसके एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बाइक को ट्रेस कर कार्रवाई की जाएगी।